Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी :जनपद की पॉंच ग्राम पंचायतो को किया गया स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण सम्मान से पुरुस्कृत

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ‘एक तारीख एक घण्टा‘ स्वच्छता अभियान के तहत जिले में छः सौ से भी अधिक जगहों पर हजारों लोग स्वच्छता श्रमदान में जुटे। इस मौके पर स्वच्छता गोष्ठियों एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन करने के साथ ही जिले की पॉंच ग्राम पंचायतों- मनेरी, बसुंगा, थाती, कण्डाऊ और पौलगांव को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण (ओ.डी.एफ.प्लस) सम्मान से पुरस्कृत किया गया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती के पूर्व दिवस पर स्वच्छता श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला की अगुवाई में अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवियों, एनडीआरएफ के जवानों और जन-प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों ने 11 वार्डों पर चिन्हित 22 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया और आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही कूड़ा के सुव्यवस्थित निस्तारण में सहयोग करने की अपील की। नगर निकाय गंगोत्री, चिन्यालीसौड, बड़कोट, नौगांव एवं पुरोला में भी सभी वार्डों में वृहद स्तर पर सफाई अभियान संचालित किया गया। जिले की 508 ग्राम पंचायतो में 552 स्थानों पर अभियान संचालित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या ग्रामीणों ने भाग लिया।

अभियान के उपलक्ष्य में जिला गंगा समिति, स्वजल विभाग एवं नगर पालिका बाड़हाट द्वारा जिला मुख्यालय स्थित रीवर फ्रंट पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों की छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह ने ग्राम प्रधानों को ओ.डी.एफ.प्लस सम्मान प्रदान करने के साथ ही स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित चित्रकला, स्लोगन,भाषण आदि प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में भटवाड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मनेरी के प्रधान प्रताप रावत, ग्राम पंचायत बसुंगा के प्रधान योगेन्द्र बिष्ट, विकास खण्ड डुण्डा की ग्राम पंचायत थाती की प्रधान तनूजा चौहान और नौगांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत कण्डाऊ की प्रधान सीमा सेमवाल एवं ग्राम पंचायत पौल गाँव की प्रधान उर्मिला देवी ने अपनी ग्राम पंचायत के लिए ओ.डी.एफ.प्लस सम्मान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, मुख्य शिक्षा अधिकारी सीएन काला, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूुड़ा, ईओ शिवकुमार सिंह चौहान, पालिका सभासद सविता भट्ट, पर्यावरण कार्यकर्ता प्रताप पोखरियाल सहित अनेक गणमान्य लोग, विभिन्न विभागों व नगर पालिका के कर्मी मौजूद रहे।

Related posts

पदमचंद विलम कवंर गांधी सरस्वती शिशु मंदिर खरसाली के नौनिहालों ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बड़कोट और नौगांव में स्वच्छता रैली और स्वच्छता को लेकर किया आह्वान.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री विधायक की बैठक में आये कई मामले,विकास कार्यो को विभाग दे तेज गति ,कोताही बर्दास्त नही.पढ़े पूरी खबर

admin

उत्तरकाशी:नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

You cannot copy content of this page