Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी :गंगोत्री धाम सहित जिले भर में चलाया गया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता की दिलाई गई शपथ

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत आज जिले भर में सफाई अभियान चलाया गया !नगरपंचायत गंगोत्री ने भी धाम में सफाई अभियान चलाया। जिसमे तीर्थ पुरोहित और यात्री भी शामिल हुए। इस दौरान सभी से अधिशासी अधिकारी कुसुम ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। सफाई अभियान के दौरान बड़ी संख्या में कूड़ा एकत्रित किया गया।


जबकि आज रविवार को स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक उत्तरकाशी प्रकोष्ठ के स्वमसेवियों, छात्र छात्राओं व स्टाफ के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
प्रधानाचार्य प्रदीप चमोली द्वारा समस्त स्टाफ एवम विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वच्छ भारत अभियान पखवाड़े को सफल बनाने हेतु सभी छात्र छात्राओं व स्टाफ को निर्देशित किया गया ।
आज के स्वच्छता कार्यक्रम के साथ साथ जिला अस्पताल उत्तरकाशी में रक्त दान व अंगदान महादान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया । स्वमसेवियों ने पूरी तन्मयता और लगन के साथ अपने शहर, गांव गली मौहल्ले व संस्था परिसर को स्वच्छ बनाने का भरपूर प्रयास करने का संकल्प लिया व स्वच्छता शपथ ली। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रदीप चमोली,एन एस अधिकारी विवेक पश्चिमी, संदीप नेगी, लक्ष्मण रावत, श्रीमती श्रद्धा परमार व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
“स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े के साथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय छाड़ा मे चलाये गये स्वच्छता अभियान मे प्रधानाध्यापक श्रीमती कौशल्या बिजल्वाण ,सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक चन्द्रभूषण बिजल्वाण सहित विधालय के छात्र छात्राओ ने विधालय परिसर सहित रास्तों की सफाई कर स्वच्छता सम्बन्धित जानकरी गांव मे दी ।

Related posts

अब डीएम ने निर्माणाधीन तिलोथ पुल के लिये दी अगली तारीख।

Arvind Thapliyal

यमुना माँ के मायके में समेश्वर महाराज यानी शनिदेव के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खुले, पढ़े पूरी खबर

admin

*उच्च शिक्षा निदेशालय हल्द्वानी में कार्मिकों को दिया गया एक दिवसीय कार्यालयी प्रशिक्षण*

admin

You cannot copy content of this page