Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी सहित आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले तीन घंटों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

उत्तरकाशी।
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने बुधवार तड़के 28 जनवरी 2026 को प्रातः 3:25 बजे से 6:25 बजे तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की प्रबल संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि 2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों—जैसे मसूरी, चकराता, बद्रीनाथ, केदारनाथ, मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
वर्तमान समय की स्थिति की बात करें तो जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी समेत सभी तहसील क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, खरशाली, सांकरी, केदारकंठा, हरकीदून जैसे क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।
बारिश और बर्फबारी के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं, जिससे यातायात प्रभावित होने की आशंका है। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बर्फबारी के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन, बिजली आपूर्ति बाधित होने और मार्ग अवरुद्ध होने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Related posts

“कैलाश मानसरोवर”के नाम से बाजार में आयेगा अगरबत्ती एवं धूप

admin

कर्नाटक के एक तीर्थयात्री की हाट अटैक से मौत , अभी तक यमुनोत्री धाम दर्शन को आये 24 श्रद्धालुओं की हो चुकी मौत,पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

जनपद मुख्यालय में टिहरी सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित विकास योजनाओं और जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों की हुई समीक्षा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page