Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी :लव जेहाद, बाहरी ब्यक्तियों के सत्यापन की मांग को लेकर बाजार बंद, जुलुस प्रदर्शन

 

यमुनोत्री express ब्यूरो 
भटवाड़ी /उत्तरकाशी

विगत दिनों पुरोला में हुई घटना व बाहरी ब्यक्तियों के सत्यापन कराये जाने, लव जेहाद की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर आज जनपद के भटवाड़ी तहसील मुख्यालय में स्थानीय लोगों व ब्यापारियों ने बाजार बंद कर जुलुस प्रदर्शन किया, तथा तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया !पुरोला में हुई घटना के बाद से जनपद भर के लोगों में पनपा आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है !आज गंगा गाटी के भटवाड़ी कस्बे में भी ब्यापार मंडल के आव्हान पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बाजार बंद कर बाहरी राज्यो से आए लोगो का सघन सत्यापन व अराजक तत्वो को चिन्हित कर कारवाही करने की माँग की है।
तय कार्यक्रम के अनुसार भटवाड़ी में ब्यापारियों व क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक संगठनो से जुड़े लोगो ने ब्यापार मंडल अध्यक्ष सुबोध रतूड़ी के नेतृत्व में भटवाड़ी बाजार में एकत्रित हुए जहां से जुलूस की शक्ल में लब जेहादियो के खिलाफ नारेबाजी व सत्यापन की माँग करते हुए तहसील कार्यालय पहुँचे यहां पर तहसीदार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेज कर पुरोला में मुस्लिम युवकों द्वारा नाबालिग लड़की भगाए जाने का विरोध दर्ज कराते हुए बाहरी राज्यो से आए सभी लोगो का सघन सत्यापन करने की माँग की है।
प्रदर्शन कारियो में ब्यापार मंडल सरक्षक कुशला रतूड़ी, सचिव विनोद रतूड़ी, कोषाध्यक्ष प्रदीप सेमवाल,प्रदीप रतूड़ी, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र नौटियाल,जनार्दन नौटियाल, प्रधान प्रीतम सिंह,नवीन राणा,बजरंग दल के पवन रावत,कुशाल सिंह,धर्मेंद्र रमोला ब्यापारी रजन,जगमोहन चौहान,सुमन रावत,सुनील रावत,अभिजीत,आशा बुटोला,कुसुम आदि मौजूद रहे।

Related posts

यमुना संरक्षण का अनूठा संकल्प अंतिम चरण में, 108 तटों पर भागवत कथा के साथ पंचमुखी हनुमान मूर्तियों की स्थापना

कमिश्नर गढ़वाल रविनाथ रमन अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर आज उत्तरकाशी

admin

उत्तरकाशी:श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित हुई पेंटिंग प्रतियोगिता

admin

You cannot copy content of this page