Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा

महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

 

यमुनोत्री express ब्यूरो 

चकराता

 

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता देहरादून में सत्र 2023-24 में बीए व बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होंगे। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश हेतु 31मई से ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा कर प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकता है। महाविद्यालय में कला संकाय के अंतर्गत हिन्दी,अंग्रेजी,राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र व अर्थशास्त्र तथा विज्ञान संकाय में वनस्पति विज्ञान, जंतुविज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान व गणित विषय संचालित हैं। पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 24 जून निर्धारित है। इस वर्ष एक प्रदेश एक प्रवेश के तहत ही प्रवेश प्रक्रिया संपादित होनी है। महाविद्यालय में समर्थ पोर्टल प्रवेश हेतु संयोजक डा.जितेंद्र दिवाकर तथा सदस्य डा.सुमेर चंद, डा.आराधना भंडारी,डा.पवन भट्ट व डा.पूजा रावत को बनाया गया है। प्राचार्य कक्ष में प्रवेश संबंधी बैठक में प्राचार्य ने कहा कि समिति समर्थ पोर्टल में प्रवेश के लिए सभी अभिभावकों व विद्यार्थियों को समस्त जानकारी उपलब्ध करवायेगी ताकि दूरस्थ क्षेत्र के इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने में कोई असुविधा न हो।

Related posts

बड़ी खबर:जगदीप धनखड़ होंगे एनडीए गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, नड्डा ने किया एलान

admin

कर्णप्रयाग महाविद्यालय के वाणिज्य विभागीय परिषद में नितिन बने अध्यक्ष, भाषण प्रतियोगिता में सारिका रही अव्वल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

कार्रवाई ।यमुना घाटी के नवयुवको का जीवन स्मैक के दलदल में धकेलने वाली मास्टरमाइंड पुरोला थाने से वांछित स्मैक माफिया/तस्कर मेराज उर्फ मेहराज उर्फ भाभी को पुरोला पुलिस ने किया गिरफ्तार… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page