Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग महाविद्यालय के वाणिज्य विभागीय परिषद में नितिन बने अध्यक्ष, भाषण प्रतियोगिता में सारिका रही अव्वल… पढ़ें।

कर्णप्रयाग ।डा. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली में वाणिज्य विभागीय परिषद के गठन में नितिन रावत को अध्यक्ष नितिशा बिष्ट को उपाध्यक्ष , आयुष को सचिव, आदित्य चौहान को सह सचिव एवं रिया थपलियाल को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया I वाणिज्य परिषद के गठन के अवसर पर वाणिज्य विषय में रोजगार के अवसर विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सारिका ने प्रथम , नितिन रावत ने द्वितीय , शिवानी खत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया! कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत से की गई। प्राचार्य प्रो. वी.एन.खाली ने चुने गए पदाधिकारियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी वाणिज्य विभाग प्रभारी डा. हरीश चंद्र रतूड़ी एवं अन्य प्राध्यापक डा. दीप सिंह ,डा.नेतराम गौतम , डा. तरुण कुमार द्वारा भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को सामूहिक रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

वनाग्नि घटनाओं पर रोकथाम करने के लिये जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन जारी किए बीस लाख… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

पंपिंग योजना को लेकर केशवगिरी महाराज की भूख हड़ताल जारी 12जुलाई को विशाल प्रदर्शन और व्यापारिक प्रतिष्ठान रहेंगे बंद।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में विकास योजनाओं एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की और उत्तराखंड राज्य के तेजी से विकास और जनता की बेहतरी के लिए राज्य सरकार ने शुरू की हैं अनेक गेम चेंजर योजनाए : सीएम

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page