Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:तीन करोड़ उनतालीस लाख की लागत से होगा बड़कोट-पौंटीपुल व सुनाल्डी-डाण्डागांव मोटरमार्ग का डामरीकरण

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

बनाल-ठकराल व बड़कोट पट्टी के दर्जनों गांवों को तहसील मुख्यालय से जोड़ने वाले बड़कोट-पौंटी पुल(तिलाड़ी)मोटर मार्ग का कुछ समय बाद कायाकल्प होने जा रहा है।यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल की कोशिश के चलते सरकार ने उक्त मोटर मार्ग सहित दो मोटरमार्ग के डामरीकरण के लिए तीन करोड़ उनतालीस लाख बीस हजार रुपए की वितीय स्वीकृति दे दी है।यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल के अथक प्रयासों से बड़कोट–पौंटी पुल और सुनाल्डी–डांडा गांव मोटर मार्ग डामरीकरण कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। लोगों ने मार्गों के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने पर विधायक और मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया है। वहीं विधायक डोभाल ने बड़कोट–पौंटी पुल (तिलाडी) तक एवं सुनाल्डी-डांडा गांव मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने आमजन की हितों को देखे उक्त दोनों मार्गों को राज्य योजना के अंतर्गत वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। संजय डोभाल जब से विधायक कुर्सी पर काबिज हुए हैं तब से लगातार आमजन की सेवा में तन मन ढंग से लगे हुए हैं। उनके एक वर्ष के कार्यकाल में विधानसभा यमुनोत्री के अंतर्गत आधा दर्जन से अधिक मोटर मार्गों के डामरीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। विधायक डोभाल क्षेत्रीय जनता की समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयत्नशील रहते हैं।विदित रहे कि बड़कोट-तिलाड़ी मोटर मार्ग जो पौंटी पुल से नौगांव-राजगढ़ी मोटरमार्ग से जुड़ता है बनाल, ठकराल व बड़कोट पट्टी के दर्जनों गांवों को तहसील मुख्यालय से जोड़ता है।इस क्षेत्र के लिए यह सड़क लाइफलाइन मानी जाती है, तथा इस सड़क से प्रतिदिन कई दर्जन वाहन आवागमन करते हैं, सड़क अत्यंत उबड़ खाबड़ होने के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। 1980 के दशक में बनी यह सड़क अब देर से सही दुरस्त होगी।

Related posts

उत्तरकाशी से गंगोत्री तक आलवेदर सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की उठी मांग भटवाड़ी ब्लाक प्रमुख की अगुवाई में शिष्टमंडल ने डीएम से की मुलाकात….. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

चारधाम यात्रा व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त,गलत तरीके से लगे वाहनों पर चालानी कार्रवाई शुरू…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

लैंड जिहाद और पुरोला की घटनाओं पर कांग्रेस का नजरिया दुर्भाग्यपूर्ण: भट्ट

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page