Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
धर्म

प्रशासन की पहल:- चैत्र नवरात्रि पर्व पर भजन कीर्तन, वितरित किये फल,पढ़े पूरी खबर……

बड़कोट

चैत्र नवरात्रि पर्व के आरम्भ में सभी मन्दिरों में श्रद्वालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही , पुराने बाजार भगवती अठाषीण माता मन्दिर में स्थानीय प्रशासन के तत्वावधान में दर्जनों महिलाओं ने भजन कीर्तन करते हुुुए  जगदम्बिके जय जय जग जननी मां , जगन्मात जगदम्बे तेरे जय कारे , मैया तेरा बना रहे दरबार आदि भजन कीर्तन की चारों ओर गूंज नजर आयी । उपजिलाधिकारी ने सभी महिला भक्तों को फल वितरित करते हुए हार्दिक शुभकामनायें दी।
मालुम हो कि राज्य सरकार द्वारा सभी मन्दिरों में चैत्र नवरात्रि पर्व को धुमधाम से मनाये जाने के फरमान के बाद स्थानीय प्रशासन ने नगर पालिका के सभी मन्दिरों में दर्शन को आ रही महिला भक्तों को प्रसाद वितरित कराये इतना ही नही पुराना बाजार मॉ  भगवती अठाषीण मन्दिर मेें भजन कीर्तन का आयोजन किया गया । उपजिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने भजन कर सभी महिलाओं को प्रसाद स्वरूप फल वितरित करते हुए चैत्र नवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर तहसीलदार धनीराम डंगवाल, नायब तहसीलदार ,राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व उप निरीक्षक नरेश रावत, कुलदीप राणा, रोशन ज्याड़ा सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तराखंड चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन की यात्रा व्यवस्था बैठक,गढ़वाल आयुक्त ने दिए 31 मार्च तक व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश

admin

कांवड़ यात्रा के चलते परिवर्तित हुआ यातायात, पहाड़ से मैदान जाना हो या मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ आना हो , यह ट्रैफिक प्लान देखकर ही सफर पर निकलें

admin

उत्तरकाशी :आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत गंगोत्री धाम में चलाया गया स्वच्छता अभियान

admin

You cannot copy content of this page