Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जानकीचट्टी में यमुना स्वच्छता को लेकर निकाली जागरूकता रैली, पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की अपील की..पढ़े पूरी खबर….

जानकीचट्टी में यमुना स्वच्छता को लेकर निकाली जागरूकता रैली
– यमुना की जल धारा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने तथा पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की अपील की
-भागवत कथा में वक्ता अजय कृष्ण शास्त्री ने यमुना की महत्वता एवं पवित्रता का बखान किया

बड़कोट। यमुना महोत्सव के तहत बुधवार को जानकीचट्टी में महादेव सेना एवं अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में यमुना स्वच्छता को लेकर जागरूकता रैली निकाली तथा यमुना तट पर कूड़ा एकत्रित किया गया। साथ ही रैली में नमामि गंगे की तर्ज पर नमामि यमुने योजना शुरू करने की मांग की गई।
यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी में बीते पांच दिनों से यमुना उत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व महादेव सेना के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने जानकीचट्टी में रैली निकाली और मां यमुना की जल धारा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने तथा पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की अपील की गई। इस मौके पर महादेव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोबिंद भट्ट ने स्थानीय लोगों सहित यमुनोत्री धाम आने वाले देश विदेश के तीर्थ यात्रियों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि गंगा और यमुना हमारी सनातन संस्कृति की धरोहर हैं, पहचान है और इस धरोहर व पहचान को संरक्षित रखने के लिए हम सभी का कर्तव्य है। महासचिव दीपक पुरोहित ने मां यमुना की स्वच्छता को लेकर सभी से शपथ दिलाई। साथ ही कहा कि नदियों में किसी तरह का कूड़ा, प्लास्टिक, कपड़े आदि प्रवाहित न करें। जिससे कि नदियों की पवित्रता जल धारा स्वच्छ एवं निर्माण रूप से अविरल बहती रहें। वहीं श्रीमद् भागवत कथा में कथा वक्ता अजय कृष्ण शास्त्री ने यमुना की महत्वता एवं पवित्रता का विस्तार से बखान किया।
जागरूकता रैली में राजेन्द्र सेमवाल, महादेव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद भट्ट, राष्ट्रीय महासचिव दीपक पुरोहित, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष साकम्बरी उनियाल, प्रमोद अवस्थी, संदीप राणा, रणवीर राणा, संदीप उनियाल, जगमोहन रावत, कुसुम कंडवाल, सुनीता सेमवाल, मीरा सेमवाल, अनुजा सेमवाल, अंजना डिमरी, बद्री प्रसाद उनियाल, रमेश डिमरी, विपिन बहुगुणा, सुशील सेमवाल, नरेश डिमरी, हरीश डिमरी, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

टीम यमुनोत्री Express

फोटो- जानकीचट्टी में यमुना की साफ सफाई एवं स्वच्छता को लेकर रैली निकालते महादेव सेना के कार्यकर्ता।

Related posts

यमुनोत्री पैदल मार्ग अवरुद्ध, आया चट्टानी मलवा, पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

जनपद के 243423 समान्य मतदाता कल करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग और जनपद मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :ग्लेशियर व गंगा -यमुना के सरंक्षण को लेकर हुआ गोष्ठी का आयोजन

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page