Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड

भर्ती घोटालों में अपनी कलई खुलने के डर से कर रही है कांग्रेस विरोध प्रदर्शन:-प्रकाश रावत

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि कांग्रेस राज में 2002 में दरोगा भर्ती घोटाला हुआ। कांग्रेस ने खुद जांच नहीं बैठाई। जब असफल हुए अभ्यर्थियों ने सूचना अधिकार में जानकारी जुटाई और हाईकोर्ट में अपील की, तो सीबीआई जांच हुई। सीधे तत्कालीन डीजीपी पीडी रतूड़ी और एडीजी राकेश मित्तल की संलिप्तता पाई गई। उसी दौरान मंडी परिषद में हुई भर्तियों घोटाले हुए। 2012 से 2017 के बीच कांग्रेस सरकार में एक के बाद एक भर्ती घोटाले हुए। 2015 में फिर दरोगा भर्ती घोटाला किया गया। कोई जांच और कोई कार्रवाई नहीं की। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए हर भर्ती में घोटाला किया। कार्रवाई कुछ नहीं हुई। भाजपा की धामी सरकार ने 2015 के कांग्रेस सरकार में हुए भर्ती घोटाले का पर्दाफाश किया। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले में 50 से अधिक लोगों को जेल भेजा। अब कांग्रेस शासन में हुए भर्ती घोटाले की कलई खुलने लगी है। इसी से डर कर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। आम जनता कांग्रेस के इस दिखावे से भली भांति वाकिफ है।

Related posts

जिलाधिकारी ने जिला पुनरीक्षण समिति (DLRC)व जिला परामर्शदात्री समिति की ली बैठक।

Arvind Thapliyal

एक्सीडेंट- बाइक और बस की टक्कर,एक कि मौत, 2 घायल

admin

हादसा टला रात को जान बचाकर भागा परिवार, आवासीय मकान क्षतिग्रस्त.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page