Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

बाड़ाहाट कु थौलु उत्तरकाशी:प्रेस क्लब द्वारा आयोजित फैशन शो में दिखी विभिन्न क्षेत्रों की समृद्ध संस्कृति की झलक

 

जयप्रकाश बहुगुणा

उत्तरकाशी

 

मकर संक्रांति के पर्व से आयोजित जिले के पौराणिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक माघ मेला (बाडाहाट कू थौलू) के चौथे दिन मेलार्थी गढ़वाली फैशन शो के मुरीद हो गए। प्रेस क्लब की उत्तरकाशी ओर से माघ मेला मंच पर आयोजित गढ़ फैशन शो में स्थानीय युवक एवं युवतियों ने गढ़वाली फैशन के रंग बिखेरे। पहाड़ के पारंपरिक परिधानों और आभूषणों से लकदक स्थानीय महिलाओं ने जब रैंप पर कैटवॉक किया तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। इस मौके पर प्रेसक्लब ने पत्रकार रहे स्व. सुरेन्द्र पुरी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी । वहीं उनकी माता कृष्णा पुरी को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मंगलवार को प्रेस क्लब उत्तरकाशी की ओर से पौराणिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक माघ मेला(बाडाहाट कू थौलू) में गढ़ फैशन शो का आयोजन किया गया। वहीं गोपाल विद्या मंदिर कॉलेज खेड़ा उत्तरकाशी के छात्रों ने भी गढ़ फैशन शो में अपनी पारंपरिक पोशाक से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया, फैशन शो में गढ़वाली, जाड, भोटिया, किनौरी, खांपा सहित रवांई, मोरी क्षेत्र, टकनौरी, बाड़ागड्डी व फते पर्वत क्षेत्र के परिधानों से सजे युवक एवं युवतियों ने कैटवाक किया और स्थानीय संस्कृति से रूबरू करवाया। जिससे मेलार्थियों से भरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा की यह मेले हमारी पौराणिक धरोहर है। मेलों से नई पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलता है। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की और सभी कलाकारों एवं आयोजक मंडल को बधाई दी।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र भट्ट, साहब सिंह कलूड़ा, प्रेस क्लब अध्यक्ष चिंरजीव सेमवाल, लोकेंद्र बिष्ट, राजेंद्र भट्ट ,संतोष शाह, चंद्रप्रकाश बहुगुणा ,राजेश रतूडी, बलवीर परमार, दिग्वीर बिष्ट, सुरेन्द्र नौटियाल, राजेश रतूड़ी, राजीव नौटियाल, सूर्य प्रकाश,सुभाष बड़ोनी, सुरेश रमोला, कीर्ति निधि,रवि रावत,राजीव, बिनीत कंसवाल सहित महिला पत्रकार रमा भट्ट आदि मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी :कल  आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस ने केंद्र प्रभारियों के साथ की समन्वय बैठक

Jp Bahuguna

नाकाम सिस्टम।हरकी दून घाटी आज भी विकास से कोसों दूर, उफनते नालों और जर्जर सड़कों के सहारे जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों की पोल खोलती तस्वीरें… पढ़ें खबर ‌।

Arvind Thapliyal

नगर के आवारा बेजुबाँ जानवरों को 50 दिनों तक रोटी और चारा खिलाने का अभियान का हुआ समापन,पढ़े पूरी खबर…

admin

You cannot copy content of this page