Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई संविधान दिवस की शपथ

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संविधान दिवस की शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना के हर शब्द की बहुत बड़ी गरिमा है जिसे हर कर्मचारी को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन 26 नवम्बर 1949 को ड्राफ्ट कमेटी ने भारतीय संविधान को अपनाया जिसे बाद में 26 जनवरी 1950 को लागू किया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह,एसडीएम मीनाक्षी पटवाल, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट,मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

एसएमआर जनजातीय पीजी काॅलेज ने आयोजित की ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ हेतु विशाल जन जागरुकता रैली

Arvind Thapliyal

हादसा।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलवा आने से हुई क्षतिग्रस्त टला खतरा… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में उच्चतर शिक्षा व्याख्यानमाला प्रारंभ…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page