Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में उच्चतर शिक्षा व्याख्यानमाला प्रारंभ…. पढ़ें खबर।

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में उच्चतर शिक्षा व्याख्यानमाला प्रारंभ..

कर्णप्रयाग। शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में उच्च शिक्षा व्याख्यानमाला का आयोजन आरंभ किया गया। इस श्रृंखला का प्रथम व्याख्यान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह के द्वारा दिया गया। वह हिमालयी क्षेत्र के विशेषज्ञ और प्रसिद्ध भूगर्भशास्त्री भी है जिनकी 17 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके व्याख्यान का विषय भूस्खलन था एवं भूस्खलन के विभिन्न आयामों पर उन्होंने विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि इस तरह का आयोजन से महाविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। कैरियर काउंसलिंग की संयोजक डॉ कविता पाठक ने बताया कि इस कार्यक्रम से छात्रों के ज्ञानार्जन के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास भी होगा। कार्यक्रम के संयोजक डा. इंद्रेश कुमार पाण्डेय ने मंच संचालन करते हुए बताया कि वर्षभर चलनेवाली इस व्याख्यानमाला में विभिन्न विषय विशेषज्ञ भौतिक या ऑनलाइन व्याख्यान देंगे। इससे महाविद्यालय के छात्र लाभान्वित होंगे और वर्तमान में हो रहे शैक्षणिक एवं शोध कार्यों से अवगत होंगे।हाइब्रिड मोड में हो रहे इस व्याख्यान में अन्य महाविद्यालयों से भी अनेक प्राध्यापक जुड़े। कार्यक्रम के अंत में डा दीप सिंह के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक व तमाम विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related posts

डुण्डा क्षेत्र पंचायत की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाये सड़क पेयजल के मुद्दे.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

यमुनाघाटी में मंत्री सौरभ बहुगुणा का भव्य स्वागत, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश… पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

गंगा में डूब रहे दो कावड़ियों को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page