Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड

संवेदनशील मुद्दों पर राजनैतिक रोटियाँ सेक रहे है कांग्रेसी: चौहान

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

देहरादून

भाजपा ने कांग्रेस पर संवेदनशील मुद्दों पर राजनेतिक रोटियां सेकने का आरोप लगाया है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेताओं की लगातार बयान बाजी को कोरी राजनीति बताया है । आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का उत्तरकाशी के लापता केदार भंडारी के परिजनों के साथ धरने पर बैठकर भाषणबाजी करना उनके जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा था, जबकि इस प्रकरण में भी त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी इंस्पेक्टर को हटाया गया था और पुलिस की जांच प्रक्रिया अभी जारी है ।

चौहान ने आरोप लगाया कि आज देहरादून में केदार सिंह भंडारी के परिजनों के साथ धरने में बैठकर कांग्रेस अध्यक्ष ने उनकी भावनाओं को भड़काने का काम किया । इससे पूर्व भी अंकिता मर्डर केस व दिल्ली के छावला प्रकरण में भी इसी तरह का प्रयास कांग्रेस नेताओं द्वारा किया गया जिसे जनता ने पूरी तरह नकार दिया । अब ऐसी कोशिश ये सभी असफल नेता लापता युवक केदार भंडारी के दूर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर कर रहे हैं । उनका यह प्रयास भी सफल नही होने वाला क्योंकि प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर पूरा भरोसा है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राजनीतिक रोटियां सेकनी है इसलिए वह इन मामलों की गंभीरता एवं पीड़ित परिजनों की भावनाओं से खिलवाड़ करने में जुटी है।

Related posts

राजकीय उद्यान रामगढ़ पहुँचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, सेब विपणन हेतु तत्काल कार्यवाही के अधिकारियों को दिए निर्देश, क्षेत्र में मंडी खोलने की भी की घोषणा

Jp Bahuguna

पुलिस भर्ती में जिलेवार कोटा खत्म करने पर यूकेडीआक्रोशित,राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

admin

उत्तरकाशी में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सागर द्वितीय स्थान पर हरिश और तृतीय स्थान गोपाल ने प्राप्त किया.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page