Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

डुंडा में लगा किसान ऋण मेला, किसानों को मिला आर्थिक संबल,सहकारी बैंक ने किसानों को बांटे 79.78 लाख के चेक, 40 नए सदस्य जुड़े.. पढ़ें खबर।

 

 

डुंडा में लगा किसान ऋण मेला, किसानों को मिला आर्थिक संबल,सहकारी बैंक ने किसानों को बांटे 79.78 लाख के चेक, 40 नए सदस्य जुड़े.. पढ़ें खबर।

 

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लि. उत्तरकाशी एवं सहकारिता विभाग उत्तरकाशी द्वारा आज दिनांक 18.11.2026 को डुंडा में विकासखंड कार्यालय परिसर में किसान ऋण मेला 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष लघु सिंचाई सलाहकार समिति एवं विशिष्ट अतिथि राजदीप सिंह परमार, प्रमुख विकासखंड डुंडा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शारदा राणा, अध्यक्ष उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लि. ने की।

 

कार्यक्रम में बैंक के उपाध्यक्ष हरिमोहन चंद, लोकेंद्र सिंह बिष्ट, सत्येंद्र राणा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा एवं सह प्रभारी जनपद टिहरी गढ़वाल, विजय संतरी निदेशक राष्ट्रीय आवास संघ, दिनेश लाल बैंक निदेशक एवं नितीश रमोला बैंक प्रोफेशनल निदेशक भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

ऋण मेले का मुख्य उद्देश्य किसान पंजीकरण, लघु एवं सीमांत कृषकों, उद्यमियों एवं स्वरोजगार की दिशा में कार्य करने वाले लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें सरल एवं सुलभ ऋण सुविधा से जोड़ना रहा। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के नामांकन की जानकारी भी प्रदान की गई।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बैंक की अध्यक्ष शारदा राणा ने कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराना ही नहीं है, बल्कि किसानों, व्यापारियों, युवाओं और आम नागरिकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना भी है। बैंकों द्वारा ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऋण वितरण प्रणाली को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला सहकारी बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 

कार्यक्रम में बैंक द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं के अंतर्गत कुल 90 कृषकों / लाभार्थियों को 79.78 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर 40 नए कृषक सदस्यों को जोड़ा गया और 38 पुराने कृषक समूहों को फिर से सक्रिय किया गया। 20 कृषकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ा गया।

 

विशिष्ट अतिथि राजदीप सिंह परमार, प्रमुख विकासखंड डुंडा ने कहा कि वृहद ऋण कृषक मेलों जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर कृषकों को आर्थिक मजबूती एवं सहायता उपलब्ध कराना और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना महत्वपूर्ण है।

 

कार्यक्रम में जिला सहायक निबंधक, सचिव / महाप्रबंधक एवं अन्य बैंक व विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कृषक सदस्य शामिल रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में बैंक अध्यक्ष शारदा राणा द्वारा सभी अतिथियों, उपस्थित कृषकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया गया तथा बैंक की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई।

Related posts

उत्तरकाशी :एस0पी0ने किया थाना पुरोला का औचक निरीक्षण,मानसून के दौरान सतर्कता बरतने निर्देश

Jp Bahuguna

आस्था।धूमधाम से मनाया गया गंगा दशहरा पर्व तीर्थ यात्रियों ने लगाई आस्था की डूबकी…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

धारी में कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ और भंडारा हुआ। इसमें शामिल होने वाले श्रद्धालुओं ने जयकारे भी लगाए। पढ़े पूरी खबर…..

admin

You cannot copy content of this page