Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी खेल राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी : वाटर स्पोर्ट्स एवं योगा के साथ हुआ जिला मुख्यालय में तीन दिवसीय गंगा उत्सव कार्यक्रम का आगाज

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

वाटर स्पोर्ट्स एवं योगा के साथ ही जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में तीन दिवसीय गंगा उत्सव कार्यक्रम का गुरुवार को आगाज हो गया है। गंगा उत्सव कार्यक्रम के पहले दिन केदारघाट समीप योगा कार्यक्रम एवं जोशियाड़ा बैराज में वाटर स्पोर्ट्स कयाकिंग और मनेरा स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। जिसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार एवं अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योगा स्थल पर आज सुबह से ही लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। योगा करने के लिए लोगों द्वारा अपनी सीट सुबह से ही आरक्षित कर ली थी। मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं डीडीओ सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी योग किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि योग जहां स्वास्थ्य को चुस्त व दुरुस्त रखता है,वहीं मानसिक तनाव को भी दूर करता है। योग हर नागरिक को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि कल 25 नवंबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर12 बजे तक भटवाड़ी से चिन्यालीसौड़ तक गंगा किनारे स्वछता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें विद्यालय के छात्र- छात्राओं जनप्रतिनिधियों एवं विकास खंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। सांय 3 बजे से 5 बजे तक रामलीला मैदान में आजीविका संवर्धन हेतु स्थानीय उत्पादों के स्टॉल स्कूली छात्र-छात्राओं,संस्कृति विभाग की टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पूज्य स्वामी चिदान्नद मुनि महाराज का उद्बबोधन तथा गायन कार्यक्रम आयोजित होगा। उसके उपरांत सांय 5 बजे से 6.30 बजे तक गंगा आरती स्थल केदारघाट में गंगा आरती, दीपोत्सव एवं सांय 6.30 बजे से 7.30 बजे तक रामलीला मैदान मे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगें l तथा 7.30 बजे से 8.30 बजे तक लेजर शो कार्यक्रम आयोजित होगें l
26 नवंबर अपराह्न 1 बजे से सांय 4 बजे तक रामलीला मैदान में नृत्य समूह द्वारा प्रस्तुति की जायेगी। तथा सांय 4 बजे से 5 बजे तक गंगा उत्सव कार्यक्रम एवं गंगा स्वच्छता में विशेष योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा। सांय 5.30 बजे 6.30 बजे तक गंगा आरती स्थल (केदारघाट) में गंगा आरती, दीपोत्सव कार्यक्रम व सांय 6.30 बजे से 7.30 बजे तक रामलीला मैदान में कत्थक नृत्य की कार्यक्रम होंगे। उसके उपरांत सांय 7.30 बजे से 8.30 बजे तक रामलीला मैदान में लेजर शो कार्यक्रम आयोजित होगा।

इस दौरान गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र शर्मा,पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा सहित योग प्रशिक्षक व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का शुभारंभ, तथा सी एम ने शारदा के गंगा घाट पर गंगा आरती की।

admin

चपटाडी़ में १३से १७दिसम्बर तक होगी मां रेणुका नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा।

Arvind Thapliyal

राड़ी बौख टिब्बे के नीचे से लापता भेड़पालक से सनसनी, गुलदार के निवाले की दो भेड़ के शव बरामद,खोजबीन जारी, परिजनो के रो रो के बुरा हाल.पढ़े पूरी खबर……

admin

You cannot copy content of this page