Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, ईवीएम एवं वीवीपैट जागरूकता अभियान को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण… पढ़ें खबर।

 

 

उत्तरकाशी। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बुधवार को जिला कार्यालय परिसर स्थित गंगोत्री भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों पुरोला, यमुनोत्री एवं गंगोत्री के लिए नामित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में 21 नवंबर से तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों, गांवों, कस्बों एवं सरकारी कार्यालयों में ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन कर आमजन को मतदान प्रक्रिया से परिचित कराया जाएगा। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रवार ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित करने के साथ ही मोबाइल प्रदर्शन वैन के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदर्शन केंद्र पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रदर्शन कर सरल तरीके से जानकारी दी जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जागरूकता अभियान को तीनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए, जिससे मतदाता मतदान प्रक्रिया को लेकर जागरूक और आश्वस्त हो सकें।

Related posts

रैणी व तपोवन आपदा पर राज्य तथा केंद्र सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस

admin

मुख्यमंत्री ने कपकोट में किया 100 करोड़ की 37 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

Arvind Thapliyal

सिलक्यारा निर्माणाधीन टनल रेस्क्यू ऑपरेशन में फंसे मजदूरों को निकालने वाले रेट माइनर्स का समान कांग्रेस को हो रहा अपच: मनवीर चौहान।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page