Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
चमोली धर्म राजनीति राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे बद्रीनाथ धाम,बद्रीविशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की,प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
बद्रीनाथ/चमोली

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार को सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे। बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए सीएम ने प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित निर्माणदायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

हादसा:कार उफनती गंगा नदी में समाई, कार व कार सवार लापता, खोज व बचाव कार्य जारी

admin

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पक्ष में डोर टू डोर प्रचार में जुटे प्रदेश सचिव प्रदीप व टीम……

admin

गंगोत्री धाम के कपाट विधिविधान के साथ शीतकाल के लिए अगले 6माह के लिए हुए बन्द-वीडियो में करें दर्शन…..

admin

You cannot copy content of this page