Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम टिहरी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

हादसा:कार उफनती गंगा नदी में समाई, कार व कार सवार लापता, खोज व बचाव कार्य जारी

 

न्यूज डेस्क यमुनोत्री express

 

पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है, आज सुबह ऋषिकेश- बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला के पास एक कार उफनती गंगा नदी में गिर गई, तेज बहाव व जलस्तर अधिक होने के कारण कार व सवार लोगों का खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया है पुलिस चौकी ब्यासी से प्राप्त सूचना के अनुसार कौड़ियाला के पास एक गाड़ी गिर गई है । उक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट बयासी से रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर रवाना हुई ,जिसके द्वारा खोजबीन की जा रही है। रेस्क्यू टीम ब्यासी से हेडकांस्टेबल सुरेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि नदी के पास गाड़ी की नंबर प्लेट पड़ी है। गाड़ी का नंबर UP15AD-2158 है।खोज एवं बचाव कार्य जारी है।

Related posts

खुलासा।ये अधिशासी अभियंता है या तानाशाहा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सौगात।रजत जयंती पर बड़कोट को मिली दो सौगातें — विधायक संजय डोभाल व पालिका अध्यक्ष ने किया सड़क व पार्क का शिलान्यास…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री ने गिरिराज महाराज के दर्शन कर की प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page