Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव टिहरी राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

सार्वजनिक क्षति निर्माण कार्य को जिलाधिकारी ने विवेकाधीन कोष से आवंटित किये बीस लाख रुपये

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
टिहरी गढ़वाल

 

 

वर्ष 2021-22 में ग्राम पंचायत पिपोला दूंग में दैवीय आपदा से हुई सार्वजनिक क्षति के निर्माण कार्य हेतु जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा अपने विवेकाधीन कोष से 20 लाख की धनराशि खण्ड विकास अधिकारी जाखणीधार को आवंटित की गई।
खण्ड विकास अधिकारी/कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा जाखणीधार सुंदर सिंह नेगी ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत पिपोला दूंग में दैवीय आपदा से हुई सार्वजनिक क्षति के निर्माण कार्यों के लिए 20 लाख की धनराशि आवंटित की गई, जिसमें से लगभग 11 लाख खर्च हो चुका है। बताया कि इस धनराशि से बाढ़ नियंत्रण एवं सुरक्षा दीवार भूमि कटान की सुरक्षा दीवार आदि कार्य किए जा रहे हैं। बताया कि अब तक बाढ़ नियंत्रण एवं सुरक्षा दीवार भूमि कटान की सुरक्षा दीवार आदि निर्माण कार्यों के तहत गोविंदराम के मकान के समीप, गाड़नागे तोक में कृष्णस्वरूप के मकान के समीप, पंचायत कक्ष के समीप तथा अजमढ नामे तोक में रामस्वरूप के मकान के समीप के चार कार्य पूर्ण हो चुके हैं। वहीं जयकृष्ण की गौशाला के समीप तथा गांववासियों के खेतों पर निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि गांववासियों के खेतों, भूमि कटाव की सुरक्षा दीवार कार्य अखोड़ी गदेरा में, डांग गदेरा में तथा अणमद गदेरा में अभी कार्य होने बाकी हैं।

Related posts

यात्रा से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गयी हैं । शेष कार्य यात्रा शुरू होने से पहले ही पूर्ण कर लिये जायेंगे -जिलाधिकारी रुहेला।

admin

समस्या।बूंद-बूंद पानी के लिये तरसते भाटिया गांव के लोग अब ग्राम प्रधान राकेश कुमार ने खोला विभाग के खिलाफ मोर्चा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर।सेब काश्तकारों के लिए बड़ी राहत अति सघन बागवानी योजना में ₹29.25 करोड़ जारी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page