Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

रवाईं-जौनसार की उभरती लोकगायिका की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जुटी जांच में

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

रवाईं-जौनसार की उभरती लोकगायिका संजना राज (22)की यहां सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।संजना राज का शव कमरे की खिड़की के ग्रिल से लटकते हुए मिला।फिलहाल पुलिस मौत की जांच कर रही है कि संजना ने आत्महत्या की है या कुछ और मामला है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार अपरान्ह को लगभग तीन बजे नेहरू कालोनी पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई जहां पुलिस ने देखा कि संजना का शरीर खिड़की के ग्रिल से लटका हुआ है, पुलिस ने संजना को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।नेहरू कालोनी पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार संजना के साथ पिछले दो माह से एक युवक भी रह रहा है जिससे उसकी सगाई होनी बताई गई है।फिलहाल पुलिस मौत को प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है।बाकी कारणों का पता जांच के बाद चलेगा, संजना (22)पुत्री भीमदास ग्राम मलेथा सहिया की रहने वाली है उनके गाये रवाईं जौनसार के कई गीत शोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय रहे हैं।वह देहरादून में एक कम्पनी में काम कर रही थी।

Related posts

उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षाफल इस तारीख को होगा घोषित…

Arvind Thapliyal

चारधाम यात्रा  रुट पर स्थापित होगें उद्यान विभाग के 12 आउटलेट:  गणेश जोशी

admin

E.O. के मनमाने रवैये से नाराज हुए कर्मचारी और सभासद , हटाने की मांग , नगर में लगने लगे गन्दगी के ढेर

admin

You cannot copy content of this page