Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

वात्सल्य योजना:लाभार्थियों के खातों में पहुंची सहायता राशि,बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया डिजिटल हस्तांतरण

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो 
*देहरादून*:

 

आज यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने “मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना” के अंतर्गत PFMS के माध्यम से माह अगस्त में 6122, सितंबर माह में 6098 एवं अक्टूबर माह में 6083लाभार्थियों को कुल रू0 549.09 लाख की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया गया। बात दे कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत कोविड-19 महामारी एवं अन्य बीमारियों से माता/पिता/संरक्षक की मृत्यु के कारण जन्म से 21 तक के प्रभावित बच्चों को प्रतिमाह 3 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।विभागीय मंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी स्वयं मामा के रूप में और मैं बुआ के रूप में अपने बच्चों के साथ खड़े है।
हमारा प्रयास रहेगा कि हर जरूरतमंद बच्चे को इसका लाभ मिले,इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है और सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का बखूबी पालन करने को भी कहा गया।

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारे बच्चों को यह चिंता करने की जरूरत नही है कि अब उनका क्या होगा क्योंकि वह स्वयं एक अभिवावक के रूप में उनके साथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मामा के रूप में और मैं बुआ के रूप में उनके साथ खड़े है। उनका प्रयास रहेगा कि हर बच्चे को इसका लाभ मिले इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है और सभी को अपनी जिम्मेदारी का बखूबी पालन करने को भी कहा गया है।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत अनाथ बच्चों को 21 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के जरिये दी जा रही है।साथ ही ऐसे बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा, खाद्य सामग्री, कौशल विकास, स्वास्थ्य सुविधा, शासकीय सेवाओं में क्षैतिज आरक्षण समेत अन्य प्रविधान भी किए गए हैं। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से ऐसे बच्चों को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।

इस अवसर पर सचिव हरि चंद सेमवाल जी, निदेशक प्रशांत आर्य जी, उपनिदेशक विक्रम सिंह जी,मुख्य परीवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी जी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए डेस्टिनेशन स्थलों तक पर्यटकों और यात्रियों के पहुंचने के लिए सड़कों का उचित प्रबंध किया जांये: महाराज

Arvind Thapliyal

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्रीदेव सुमन नगर मंडल कार्यसमिति बैठक में किया प्रतिभाग

admin

बड़कोट में उत्तराखंड उत्कर्ष कार्य योजना के तहत कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन,पढ़े पूरी खबर……

admin

You cannot copy content of this page