Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री यात्रा पर दो दिनों के लिए विराम,पैदल मार्ग का हिस्सा वासआउट, प्रशासन ने पुलिस को दिए निर्देश,पढ़े पूरी खबर…….

बड़कोट ।लगातार हुई बारिश से यमुनोत्री पैदल मार्ग भडेलिगाड के पास 20 मीटर हिस्सा वासआउट होने से बन्द हो गया , स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से दो दिनों के लिए आवाजाही पर रोक लगा दी है।
मालूम हो कि प्रसिद्ध धाम यमुनोत्री के राममंदिर और भैरव मन्फिर के बीच पैदल मार्ग भडेलिगाड के पास लगभग 20 मीटर हिस्सा वासआउट हो गया जिससे यात्रियों सहित स्थानीय लोगो के सामने आवाजाही की दिक्कत आ गयी है। लोनिवि अधिशासी अभियंता मनोहर सिंह ने मार्ग को सही करने के लिए दो दिन का समय मांगा है।उन्होंने बताया कि मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के बाद यमुनोत्री से आ रहे यात्रियों के लिए तत्काल वैकल्पिक छोटा रस्ता बनाया ,सभी को हाथ पकड़ पकड़ कर सुरक्षित निकाल लिया है। विभाग मार्ग को जल्द निर्मित कर लेगा। इधर उपजिलाधिकारी शालनी नेगी ने बताया कि भडेलिगाड के पास पैदल मार्ग वासआउट होने से आवाजाही करना खतरे से भरा होगा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है कि दो दिनों तक आवाजाही बन्द रखी जाए। उन्होंने कहा कि लोनिवि को जल्द से जल्द मार्ग को सही करने को कहा गया है जैसे ही पैदल मार्ग सही होगा वैसे ही आवाजाही करने दी जाएगी।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सुनी आपदा से प्रभावित क्षेत्र वासियों की समस्याएं

admin

उत्तरकाशी :गढ़वाल कमिश्नर ने किया यमुनोत्री धाम यात्रा ब्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

admin

न्यायिक मजिस्ट्रेट ,SDM और पीएलवी ने किया विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण ,दिया एक संदेश,पढ़े खबर में……

admin

You cannot copy content of this page