Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव क्राइम देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य हस्तक्षेप

देहरादून:जिलाधिकारी के निर्देशों पर आबकारी विभाग द्वारा की गई छापेमारी,शराब की ओवर रेटिंग पर डेढ़ लाख का जुर्माना

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशों पर शराब की ओवर रेटिंग के विरूद्ध जनपद में अभियान चलाया गया।

जनपद की विभिन्न शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग एवं अनियमितता पर 1.60 लाख रु का जुर्माना लगाया गया।

छापेमारी अभियान के दौरान चकराता रोड-1 निकट किशननगर चौक पर बीयर एवं शराब बिक्री पर निर्धारित मूल्य से 10 रू0 अधिक लेना पाया गया,

देशी मदिरा की दुकान प्रेमनगर में ओवर रेटिंग पाये जाने पर दोनो दुाकानों का 50-50 हजार का जुर्माना लगाया गया,

इसी प्रकार प्रेमनगर विदेशी मदिरा की दुकान पर बिलिंग मशीन खराब पाये जाने, दुकान के बाहर टोलफ्री न0 चस्पा न किये जाने, ओवर रेटिंग नहीं होने सम्बन्धी फ्लैक्स चस्पा न पाये जाने पर 35 हजार का जुर्माना किया गया,

डाडा लखौण्ड में पंजिका  अद्यतन न होने, बिलिंग मशीन उपलब्ध न होने, दुकान के बाहर टोलफ्री न0 चस्पा न होने, मांगे जाने पर आंवटन पत्र प्रस्तुत न किये जाने तथा दुकान अनुमोदित विक्रेता न पाये जाने पर 25 हजार जुर्माने की कार्यवाही की गयी,

Related posts

एम्स ऋषिकेश के डाॅक्टर दिलीप वैष्णव ने साईं सृजन पटल पत्रिका के 18वें अंक का किया विमोचन…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

दो दिवसीय रवांई घाटी पत्रकार अधिवेशन संपन्न आपदा के पहुलुओं पर हुई चर्चा….पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

यूकेएससीसी द्वारा 2016 में कराई गई वीपीडीओ भर्ती परीक्षा में धांधली की जाँच में तीन बड़े चेहरे गिरफ्तार ,पढ़े पूरी खबर….

admin

You cannot copy content of this page