Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट के होनहार छात्र अभय विक्रम सिंह बिष्ट को Inspire अवार्ड के रूप में एक लाख बीस हजार की स्कालरशिप मिली,पढ़े पूरी खबर…..

बड़कोट। ग्राम सभा नंदगाँव बड़कोट निवासी होनहार छात्र अभय विक्रम सिंह बिष्ट पुत्र श्री एडवोकेट विनोद सिंह बिष्ट को  भारत सरकार के ministry science and technology विभाग से Inspire अवार्ड के रूप में एक लाख बीस हजार की स्कालरशिप मिली है।

स्कॉलरशिप मिलने की सूचना के बाद ग्राम व क्षेत्रवासीयो ने खुशी जाहिर करते हुए अभय और उनके परिजनों को बधाई दी है साथ ही क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों ने अभय को शुभकामनाएं दी है।

आपको बताते चले कि भारत सरकार के ministry science and technology विभाग से Inspire अवार्ड के  स्कालरशिप मिलती है। इसमें हाईस्कूल बोर्ड के साथ साथ इंटर में भी टॉप नंबर लाने होते हैं साथ ही ग्रेजुएशन में भी तय मानक के अनुसार नम्बर लाने होते है। अभय ने कक्षा 11 में श्रीनगर गढ़वाल में 07 दिन का इंस्पायर कैंप भी किया ।
25 मार्च को एकाउंट में अभय विक्रम सिंह बिष्ट के एस. बी. आई. एकाउंट में उक्त धनराशि आ गयी है।

अभय के माँ, पिता और बड़े भाई

यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार, नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत सहितसामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज “जय हो”ग्रुप के सदस्यों ने होनहार अभय को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बड़ी खबर। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने नगर पालिका बड़कोट की पेयजल समस्या के समाधान के लिये दिये 20लाख… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

आकाशीय आफत ने मचाया तांडव , स्कूल के क्लासरूम से बहने लगा नाला जैसा ..वीडियो में देख ताज्जुब मान जाएंगे…….

admin

एसटीएफ व पुलिस की टीम ने नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page