Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग किसाला (खनेड़ा) के पास से दस दिनों के लिए बन्द,बोर्ड परीक्षार्थियों को आयेगी दिक्कत,किस समय रहेगी आवाजाही बन्द ,पढ़े पूरी खबर…..

बडकोट। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग  ग्राम किसाला के पास चट्टान कटिंग को देखते हुए दस दिन के लिए शनिवार से बन्द किया जा रहा है। जबकि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों के आवाजाही पर कोई विचार न होने से चिंता बढ़ी।

उपजिलाधिकारी सुश्री शालनी नेगी ने बताया कि अधिशासी अभियन्ता राष्ट्रीय मार्ग खण्ड लोक निर्माण विभाग बडकोट के पत्र के अनुसार ग्राम किसाला के समीप राष्ट्रीय मार्ग के 134 (94) के चैनेज 64+050 से 65.860 में चारधाम परियोजना (ऑलवेदर रोड़) को आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत उक्त जगह पर पहाड़ की कटिंग व सडक निर्माण कार्य करवाया जाना अति आवश्यक है। कार्य को समय से पूर्ण करने के लिए तथा निर्माण के दौरान जन सामान्य की सुरक्षा हेतु सम्बन्धित विभाग द्वारा राष्ट्रीय मार्ग में आगामी 20 दिनों तक कुछ घण्टों के लिए वाहनों व व्यक्तियों की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबन्धित किये जाने का अनुरोध किया गया है। जिस पर उपजिलाधिकारी ने  राजकीय कार्यहित व जनहित में आदेश किया  कि दिनांक 02.04.2022 से 12.04.2022 तक प्रातः 10.00 से सांय 03.00 बजे तक स्थान किसाला के समीप (खनेडा) राष्ट्रीय मार्ग के 134 (94) के चैनेज 64+050 से 65.860 में वाहनों व जन सामान्य की आवाजाही अपरिहार्य स्थिति / मेडिकल इमरजेन्सी को छोड़कर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगी।यानी छः घण्टे तक उक्त स्थल से आवाजाही बन्द रहेगी।

इधर हाईस्कूल और
इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है । कुथनोर व उसके आसपास के आधा दर्जन गाँव के बोर्ड परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र खरादी GIC में चल रहे है। स्थानीय लोगो ने बच्चों की व्यवस्था की मांग की है। वही इस मामले में उपजिलाधिकारी शालनी नेगी ने बताया कि बच्चों की परीक्षा बाधित नही होने दी जायेगी उनकी व्यवस्था की जाएगी। बीच मे उनके आवाजाही की व्यवस्था की जाएगी।
टीम यमुनोत्री Express

Related posts

ग्राफिक इरा विश्वविद्यालय में एनएसएस के तत्वावधान में आयोजित शिविर में 75 यूनिट रक्त हुआ एकत्र… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

घोड़े-खच्चरों में इक्वाइन इंफ्लूएंजा संक्रमण से केदारनाथ में घोड़े-खच्चर बीमार होने खबर के उत्तरकाशी जिला प्रशासन भी अलर्ट यमुनोत्री क्षेत्र में इस तरह की बीमारी रोकने के लिए सिलाई बेंड में क्वारंटाइन सेंटर हो रही जांच……. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

आस्था।मां गंगा की डोली मुखवा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना, कल खुलेंगे कपाट,जयकारों के बीच मुखवा से रवाना हुई मां गंगा की डोली, गंगोत्री धाम में कल से शुरू होंगे दर्शन…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page