Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

पुलिस ने एक महिला को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशानिर्देशन में चलाये जा रहे नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान के क्रम में आज मंगलवार को डुंडा पुलिस द्वारा चौकी प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में एक महिला को राईका डुंडा के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध चौकी डुंडा पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वहीं डुंडा में एक खाली प्लाट पर मिले 90-100 लीटर लाहन को नष्ट किया गया। लाहन किसके द्वारा बनाया गया, इस सम्बंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में संजय शर्मा- प्रभारी चौकी डुंडा,कांस्टेबल सतीश भट्ट,भीम सिंह, कविता शामिल थे।

Related posts

रवांई शरदोत्सव में वाद्य यंत्र प्रतियोगिता का मनमोहक आयोजन, मां भगवती टीम बड़कोट प्रथम…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

भाजपा नियुक्त किये 21प्रकोष्ठ में संयोजक और सह संयोजक,भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ने का बड़ा दावा।

Arvind Thapliyal

चमोली:-करंट लगने से एक पुलिस कांस्टेबल, 3 होमगार्डो सहित 15 लोगो की हुई मौत,पढ़े पूरी खबर

You cannot copy content of this page