Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में “देवभूमि रेस्टोरेंट एंड कैफे” का हुआ विधिवत शुभारंभ,अपने परिवार एवं मित्रों के साथ ले सकेंगे स्वाद……

– इंडियन, चाइनीस एवं तंदूरी सहित हर एक लजीजी व्यंजनों का “देवभूमि रेस्टोरेंट एंड कैफे” में अपने परिवार एवं मित्रों के साथ ले सकेंगे स्वाद

बड़कोट

नगर पालिका परिषद बड़कोट अंतर्गत यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे देवभूमि होटल में व्यवसायिक प्रतिष्ठान “देवभूमि रेस्टोरेंट एंड कैफे” का सोमवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। देवभूमि रेस्टोरेंट एंड कैफे का हवन, पूजा, अर्चना के बाद बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी ने नगर के वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति में रिबन काटकर रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया।
नगर का यह पहला रेस्टोरेंट एंड कैफे है, जहां आप अपने परिवार एवं मित्रों के साथ इंडियन, चाइनीस एवं तंदूरी सहित हर प्रकार के लजीज व्यंजनों का एक ही स्थान पर एक साथ मिलकर स्वाद ले सकेंगे। स्वरोजगार के लिए यह रेस्टोरेंट एंड कैफे व्यवसायिक रूप से उपयोगी एवं सकारात्मक साबित होगा।
इस मौके पर देव भूमि रेस्टोरेंट एंड कैफे के मालिक दिनेश डोभाल ने रेस्टोरेंट उद्घाटन के इस मौके पर पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सभी नगर वासियों एवं क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि एक बार रेस्टोरेंट में पहुंचकर सेवा का अवसर अवश्य दें। यहां स्वतंत्र रूप से शांति एवं सुकून के साथ ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर तथा कॉफी का आनंद ले सकेंगे। देवभूमि रेस्टोरेंट एंड कैफे में आपको इंडियन, चाइनीस एवं तंदूरी सहित हर प्रकार के लजीज व्यंजन मिल सकेंगे । साथ ही यह रेस्टोरेंट फैमिली परपज एवं बर्थडे सहित विभिन्न पार्टी आदि के लिए बेहतरीन साबित होगा। चार धाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव एवं यमुनोत्री यात्रा मार्ग से लगे इस रेस्टोरेंट का स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्री एवं पर्यटक भी आनंद उठा सकेंगे।
देवभूमि रेस्टोरेंट एंड कैफे के उद्घाटन के इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी, महामंत्री धनवीर रावत, उपाध्यक्ष राजेश उनियाल, पूर्व वाइस चेयरमैन राघवानंद बहुगुणा, संजय डोभाल, सीताराम गौड़, सुलोचना गौड़, दिनेश डोभाल, भरत सिंह चौहान, कपिल रावत, प्रकाश असवाल, गोलू डोभाल, रविंद्र रावत, संदीपा शर्मा, बिना डोभाल, विरेंद्र नौटियाल, सुनील थपलियाल, द्वारिका सेमवाल, ओंकार बहुगुणा, नितिन चौहान, मदन पैन्यूली, मोहित थपलियाल, नवीन दमीर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, यमुनोत्री हाईवे का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण…..

उत्तरकाशी :मोदी के नेतृत्व में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं देश में :मनवीर चौहान

Jp Bahuguna

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए 15 बसों का फ्लैग ऑफ किया,जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा जिला खनिज न्यास फाउण्डेशन एवं अन्टाईड फण्ड की मद से स्वीकृत तीन करोड़ की धनराशि से उत्कृष्ट विद्यालयों में परिवहन सुविधा हेतु नवाचार… पढ़ें ।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page