Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
चमोली बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

प्रख्यात शिक्षक सीएम सेमवाल नहीं रहे.पढ़े पूरी खबर…..

अगस्तमुनि।
प्रख्यात शिक्षक सीएम सेमवाल का बीती रात निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। अपनी शानदार सेवाओं के कारण वे छात्रो और अभिभावकों में बहुत लोकप्रिय थे। वे अपने पीछे विधवा पत्नी, दो पुत्र् और दो पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। कल रात रुद्र्प्रयाग ज़िला अस्पताल में उन्होंने अंतिम साँस ली।
सीएम सेमवाल जीवन पर्यन्त लोक सेवा से जुड़े रहे। अनेक छात्रो को उन्होंने उनकी मंजिल तक पहुन्चने में रास्ता दिखाया। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
आज दोपहर बाद यहाँ मन्दाकिनी नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
सेवानिवृति के बाद वे भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ से जुड़े रहे और साथ ही समाज कल्याण में योगदान देते रहे। एक सप्ताह पूर्व ही वे बहादराबाद से लौटे थे। वहाँ वे अपने कनिष्ठ पुत्र नवीन सेमवाल के पास थे। अगस्त्यमुनि में उनके ज्येष्ठ पुत्र आलोक सेमवाल रहते हैं जबकि उनकी बड़ी पुत्री सीमा दिल्ली और कनिष्ठ पुत्री रेखा रुद्रप्रयाग में रहती हैं। सन्योगवश सभी परिजन अंतिम यात्रा में पहुँच गए थे। राजकीय इंटर कालेज में एनडीएसआई के रूप में साथ ही एनसीसी ऑफिसर और खेल प्रशिक्षक के रूप में उनकी सेवाओं को लम्बे समय तक याद रखा जाएगा।अपने अनुशासन के लिए वे हमेशा प्रशंसनीय रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बड़कोट नगर पालिका में गहराया पेयजल संकट अब लोगों ने बाल्टियां बजाकर जगाया सरकारी सिस्टम को… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर।बेरोजगार संघ की बड़ी जीत,युवाओं के बीच पहुंचे सीएम धामी, परीक्षा प्रकरण में सीबीआई जांच की संस्तुति,युवाओं के मन में किसी भी तरह का संदेह, शंका नहीं रखना चाहती है सरकार… पढ़ें खबर 

Arvind Thapliyal

उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम का मिजाज-अलग-अलग हिस्सों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली

admin

You cannot copy content of this page