Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देश विदेश बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

पाकिस्तान में जय श्री राम,शदाणी दरबार तीर्थ पाकिस्तान में लहरा रहा धर्म ध्वज….

पाकिस्तान।

शदाणी दरबार तीर्थ के नवम पीठादीश्वर संत श्री डॉ युधिष्ठिरलाल जी के अध्यक्षता में पाकिस्तान गए 136 भारतीय हिन्दू तीर्थ यात्रियों का जथा वहां होने वाले धर्मिक कार्यक्रमो का भव्य आयोजन देख आश्चर्यचकित व आनंदित हो गए व शदाणी दरबार के नवम पीठादीश्वर को कोटि कोटि धन्यवाद दे रहे है , संत शादराम साहिब जी के 313 वे जन्म महाउत्सव में पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहने वाले हिंदुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है , हयात पित्ताफ़ी में रामायण का पाठ आरंम्भ होने के बाद वहां के महिलाएँ जब कलश उठा कर जय श्री राम – जय शादराम के जयकारे लगा रहीं थी तब शदाणी दरबार के अष्टम संत गोबिंदराम साहिब जी उस महान प्रकल्प के साक्षात दर्शन हो रहे थे , जिस के लिए उन्होंने 40 वर्ष पूर्व में इस धर्मिक यात्रा को भारत सरकार द्वारा आरंम्भ करवाया थ ,
अखिल भारतीय शदाणी सेवा मंडल के अध्यक्ष उदय शदाणी जी एडवोकेट ने बताया कि हयात पित्ताफ़ी में चलने वाले कर्यक्रम का आज अंतिम दिवस था 3 दिन चलने वाले इस कर्यक्रम में पाकिस्तान असम्बली के हिन्दू सांसदों व सिंध प्रांत के मंत्री महूमद बक्श महर ने नवम पीठादीश्वर व जत्थे का स्वागत किया व सिंध के अजरक उनको भेंट की हिन्दू तीर्थ यात्रियों का दल कल खानपुर महर स्थित भगवती माता हांसी देवी जी जन्म स्थान माता गोल्डन टेम्पल के दर्शन करेगा।

टीम यमुनोत्री Express

 

Related posts

बड़कोट में स्थाई तहसीलदार की जल्द तैनाती हो तो बन्द पड़े आधार केंद्र खोलने की उठी मांग, पढ़े पूरी खबर……

admin

कार्रवाई।अफीम तस्कर को बडकोट पुलिस ने 151.77 ग्राम अवैध अफीम के साथ किया गिरफ्तार…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :तहसील दिवस में प्राप्त पच्चीस शिकायतों में से छह का हुआ मौके पर  निस्तारण

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page