Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में स्थाई तहसीलदार की जल्द तैनाती हो तो बन्द पड़े आधार केंद्र खोलने की उठी मांग, पढ़े पूरी खबर……

बड़कोट
सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप ने बड़कोट तहसील में दो वर्ष से रिक्त पड़े तहसीलदार के पद पर स्थाई तहसीलदार की तैनाती और बन्द पड़े मेरा आधार मेरी पहचान केंद्र को खोलने की मांग जिलाधिकारी उत्तरकाशी से की है । ग्रुप ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
मालूम हो कि जनपद की सबसे बड़ी तहसील में विगत दो सालों से उधार के तहसीलदार से काम लिया जा रहा है । यमुनाघाटी में तीन तहसीलों को एक मात्र तहसीलदार देख रहे है। बड़कोट तहसील जनपद की सबसे बड़ी तहसील है और दूर दराज के ग्रामीणों को पुरोला या मोरी के चक्कर लगाने होते है। स्थायी तहसीलदार न होने से स्थानीय लोगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, वही काफी समय से बड़कोट में मेरा आधार मेरी पहचान का केंद्र भी बन्द पड़ा है जिससे यमुनाघाटी के लोगो को उत्तरकाशी या देहरादून के चक्कर काटने पड़ रहे है।
सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल ,रणवीर रावत,मोहित अग्रवाल,एडवोकेट विनोद बिष्ट, आशीष पंवार, रजत अधिकारी,गिरीश चौहान, प्रदीप जैन, जय सिंह, अजय सिंह, नितिन चौहान, भगवती रतूड़ी, दिनेश रावत , द्वारिका,मदन पैन्यूली, प्रकाश बहुगुणा,रविन्द्र सिंह, विनोद नौटियाल ,दीनानाथ, सुरेश सैनी, महिताब , अमित रावत, मुकेश राणा, आनंद रावत, श्रीमती सुमन चौहान आदि ने जिलाधिकारी से जल्द स्थायी तहसीलदार और आधार केंद्र खोलने की मांग की है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

पहाड़ी जिलों के विकास के लिए सारा फोकस करना होगा तभी उत्तराखंड राज्य बनने की अवधारणा पूरी होगी-जुगरान

admin

धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का प्रवेशोत्सव और अभिभावकों का फुल मालाओं से हुआ स्वागत… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में स्टार प्रचारक

admin

You cannot copy content of this page