Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर चमोली चम्पावत टिहरी देश विदेश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी बड़ी खबर बागेश्वर राजनीति राज्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग हरिद्धार

मुख्यमंत्री ने किया 22 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार एवं 22 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित

 

मुख्यमंत्री ने किया 22 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार एवं 22 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित
 
वंदना कटारिया महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ब्रांड एम्बेसडर मुख्यमंत्री ने की घोषणा
 

अगले वर्ष से तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की धनराशि बढ़ाकर 51 हजार रूपये की जाएगी

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अगले वर्ष से  तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की धनराशि बढ़ाकर 51 हजार रूपये किया जायेगा। भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वन्दना कटारिया उत्तराखण्ड में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ब्रांड एम्बेसेडर होंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी सभागर में ‘‘ तीलू रौतेली पुरस्कार एवं ‘‘आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार‘‘ हेतु चयनित राज्य की महिलाओं को सम्मानित किया। इस वर्ष 22 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार एवं 22 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्तकताओं को 31 हजार रूपये की सम्मान धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार के तहत 21 हजार रूपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि मातृ शक्ति को इन योजना का लाभ मिले। राज्य में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना चलाई जा रही है। जिसमें गर्भवती महिलाओं एवं नवजात कन्या शिशु के लिए किट दी जा रही है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखण्ड की वीरांगना तीलू रौतेली के जन्म दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली राज्य की चयनित महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इनको किया गया सम्मानित -तीलू रौतेली पुरस्कार
डॉ.राजकुमारी भंडारी चौहान, श्रीमती श्यामा देवी, श्रीमती अनुराधा वालिया, डॉ. कंचन नेगी, सुश्री रीना रावत, सुश्री वन्दना कटारिया, सुश्री चन्द्रकला तिवाड़ी, श्रीमती नमिता गुप्ता, श्रीमती बिन्दुवासिनी, सुश्री रूचि कालाकोटी, सुश्री ममता मेहता, कु. अंजना रावत, श्रीमती पार्वती किरौला, कु. कनिष्का भण्डारी, श्रीमती भावना शर्मा, श्रीमती गीता जोशी, श्रीमती बबीता पुनेठा, श्रीमती दीपिका बोहरा, कु. दीपिका चुफाल, श्रीमती रेखा जोशी, श्रीमती रेनू गडकोटी, सुश्री पूनम डोभाल।

राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार-

श्रीमती गौरा कोहली, श्रीमती पुष्पा प्रहरी, श्रीमती पुष्पा पाटनी, श्रीमती गीता चन्द, कुमारी गलिस्ता, सुश्री अंजना, श्रीमती संजू बलोदी, कु. मीनू, सुश्री ज्योतिका पाण्डेय, सुश्री सुमन पंवार, सुश्री राखी, सुश्री सुषमा गुसांई, श्रीमती आशा देवी, श्रीमती दुर्गा बिष्ट, श्रीमती सोहनी शर्मा, श्रीमती वृंदा, सुश्री प्रोन्नति विस्वास, सुश्री हन्सी धपोला, सुश्री गायत्री दानू, श्रीमती हीरा भट्ट, श्रीमती सुषमा पंचपुरी, श्रीमती सीमा देवी।
टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

मांगों को लेकर जूनियर शिक्षक संघ सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा लंबे समय से 13,सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही वार्ता…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़कोट : पेपर लीक व भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना,पढ़े पूरी खबर

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाई गई रजत जयंती,कला, संस्कृति और लोग संवाद का अद्भूत संगम…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page