Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

डाक विभाग की थिएटर वैन ने किया जन-जागरूकता अभियान, लोगों को दी डाक सेवाओं की जानकारी… पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट, उत्तरकाशी। डाक मेल दिवस के अवसर पर भारतीय डाक विभाग द्वारा उत्तराखंड में जन-जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से थिएटर वैन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को बड़कोट उपमंडल के अंतर्गत बड़कोट के पुराने बस स्टैंड पर थिएटर वैन के माध्यम से डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।

 

अभियान के दौरान आम जनता को भारतीय डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों तक डाक विभाग की सेवाओं की जानकारी पहुँचाना तथा अधिक से अधिक नागरिकों को इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है।

 

इस अवसर पर डाक निरीक्षक, बड़कोट उपमंडल तथा मेल ओवरसियर, बड़कोट सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। थिएटर वैन के माध्यम से चलाए जा रहे इस अभियान को आम जनता तक डाक विभाग की सेवाओं की जानकारी पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

 

भारतीय डाक विभाग — डाक सेवा, जन सेवा।

Related posts

जनपद उत्तरकाशी में 56.46%मतदाताओं ने डाले वोट और पुरोला विधानसभा में रिकार्ड मतदान 60.51%

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी : 28.91 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

admin

ईमानदारी:-पुलिस जवानों ने श्रद्धालु के खोये बैग को 32 हजार की नगदी व तीन मोबाइल फोन सहित वापस लौटाया

admin

You cannot copy content of this page