Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आम श्रद्धालुओं के लिए खुले भगवान समेश्वर यानी शनि देव के कपाट ,दर्शन को उमड़े श्रदालु

बड़कोट। यमुना मां के मायके खरसाली खुशीमठ में वैशाखी के पावन पर्व पर भगवान समेश्वर देवता यानी शनि महाराज के कपाट आज विधि विधान से वैदिक मंत्रोचारण की बीच अभिजीत मूर्त में 8 बजकर 30मिनट पर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गये, 12 गाव पट्टी गीठ के ग्रामीण आज समेश्वर देवता के दर्शन को उमड़ पड़ते है । श्रदालु भगवान समेश्वर देवता को आज के दिन केदार पात्री, गौन्त, धूप ,अन्न का भोग लगाते है ।
खरशाली में कपाट उद्धघाटन के बाद भव्य मेला आयोजित होता है । ग्रामीण लोकनृत्य कर पर्व को भव्यता से मनाते है। इस मौके पर पुजारी चंडी प्रसाद ,विशाल मणि ,दिनेश उनियाल,यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत , मन्दिर समिति अध्यक्ष मोहन सिंह पंवार,सचिव सूरज तोमर ,उपाध्यक्ष विजय सिंह, कोषाध्यक्ष विजय सिंह पंवार,सहसचिव पवन तोमर, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद रावत,सुभाष उनियाल, जय प्रकाश उनियाल, पवन उनियाल ,कुलदीप ,पवन तोमर,लखन उनियाल , महावीर उनियाल, पंकज पंवार, पुरुषोत्तम उनियाल, ख़िलानंद, जयंती प्रसाद, सुरेश उनियाल, मनमोहन , रमेश उनियाल ,ग्राम प्रधान यशपाल सिंह सहित सैकड़ों श्रदालु मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी :बड़कोट में विकसित भारत संकल्प यात्रा पर चर्चा के लिए भाजपाइयों ने की बैठक

Jp Bahuguna

अवैध अफिम की खेती सहित नशीले पदार्थ की पैदावार को किया नष्ट, जाने पूरी खबर को…..

admin

*उच्च शिक्षा निदेशालय हल्द्वानी में कार्मिकों को दिया गया एक दिवसीय कार्यालयी प्रशिक्षण*

admin

You cannot copy content of this page