Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कोई रोक – न टोक – नगर पालिका का सरकारी वाहन निजी उपयोग में , उठी आवाज….

बड़कोट
नगर पालिका परिषद् बड़कोट के अधिशासी अधिकारी  द्वारा सरकारी वाहन का विगत कई वर्षों से दुरुपयोग किये जाने का मामला सामने आया है, नगर वासी समाजसेवी डॉ कपिल देव रावत ने  मुख्य सचिव, शहरी विकास सचिव , जिलाधिकारी उत्तरकाशी को पत्र लिखकर नगर पालिका प्रशासन द्वारा  सरकारी वाहन को निजी प्रयोग हेतू प्रत्येक शनिवार को बड़कोट से देहरादून होते हुए ऋषिकेश निवास स्थान तक पुन: खाली वाहन को बड़कोट भेजने के पश्चात् पुनः दूसरे दिवस वाहन को ऋषिकेश घर बुला लिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण के पर्याप्त साक्ष्य  उपलब्ध है, 24 जुलाई  को उक्त वाहन संख्या UK 10 7778  ऋषिकेश में समय 8:40 रात्रि पर होटल नटराज पैलेस के पास देखा गया, इस सम्बन्ध में पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध है।  उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से में सरकारी नियमों की अवहेलना प्रतीत होती है, लिहाजा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए, सरकारी संसाधनों के . दुरुपयोग करने वाले अधिकारी के खिलाप कार्यवाही की जाय । उन्होंने कहा कि सरकारी वाहन का अपने निजी कार्यो के लिए प्रयोग काफी लंबे समय से किया जाता रहा है। उन्होंने उच्च अधिकारियों के कार्यवाही की मांग की है।
टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी ब्रेकिंग : 108 एम्बुलेंस दुर्घटना में एक घायल

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कोविड-19से सम्बंधित अधिकारियों की ली बैठक

admin

जिला दिव्यांग पुनर्वास प्रबन्धन समिति के कार्यो की समीक्षा को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

admin

You cannot copy content of this page