Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

22 जून तक कोविड कर्फ्यू, चारधाम दर्शन की शुरुआत पहले जनपद वासियों से कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के साथ,पढ़े पूरी खबर…

 देहरादून से अमित नौटियाल।

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि इस सप्ताह के भीतर सरकार ने 15 से 22 जून तक छूट के दायरे को बढ़ा दिया है।
चार धाम यात्रा के लिये चमोली जनपद के लोगो को बद्रीनाथ ,रुद्रप्रयाग जनपद के लोगो को केदारनाथ, उत्तरकाशी जनपद के लोगो को गंगोत्री, यमुनोत्री दर्शन आर टी पी सी आर निगेटिव रिपोर्ट के साथ अनुमति दी गई।

राजस्व कोर्ट में 20 केस की सुनवाई के लिये खुलेंगे।
मिठाई की दुकान पांच दिन खुलेंगे।
शादी ,अंत्येष्ठि में 50 की संख्या को अनुमति लेकिन शादी मे आर टी पी सी आर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगा।

विक्रम ऑटो को चलाने की अनुमति दी गई।
ग्रामीण क्षेत्र में डीएम को बाजार खोलने के सम्बंध में अधिकार दिया गया।
प्रदेश के व्यापारियों की मांगों को देखते हुए राज्य सरकार ने इस दौरान 3 दिन व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति दी है। जिसके तहत 16, 18 और 21 जून को परचून ,जनरल मर्जेन्ट की दुकानों के साथ ही शराब समेत अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जाएंगे।
इसके अतिरिक्त 16 और 21 जून को स्टेशनरी और किताबों की दुकाने भी खुले रहेंगी। इन सबके अतिरिक्त कोरोना कर्फ्यू के दौरान जिन चीजों पर पहले से प्रतिबंध लगाए गए हैं उन सभी चीजों पर प्रतिबंध जारी रहेंगे।
22 जून के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी।

यमुनोत्री Express ब्यूरो

Related posts

उत्तरकाशी:मोटरसाईकिल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये मात्र 05 घण्टे के अन्दर तीन युवक गिरफ्तार किये

admin

कर्णप्रयाग पीजी कालेज में हुआ हिन्दी विभागीय परिषद का गठन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के सुरों में डूबी रवांई शरदोत्सव की छठी संध्या,क्या रहा खास पढ़े…

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page