Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री यात्रा व्यवस्था को लेकर उठते सवाल आखिर कब जागेगी सरकार…. पढ़ें

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल। चारधाम यात्रा व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन चाहे कितने भी दावे करे लेकिन नींद से सिस्टम तब जागता है जब यात्रा के कपाट खुलने का समय आता है।
मालूम हो कि जनपद उत्तरकाशी में दो मुख्य धाम हैं गंगोत्री और यमुनोत्री जहां यमुनोत्री धाम के हालात अधिक खस्ताहाल हैं।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का चाहे खनेडा़ हो या डाबरकोट चाहे पालीगाड़ हों या ओजरी चाहे जानकीचट्टी यह तमाम जोन काफी डेंजर जोन हैं और बिते सालों यहां मार्ग खस्ताहाल हैं लेकिन जिला प्रशासन और सरकारें चारधाम यात्रा व्यवस्था को लेकर हवाई दावे करती हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता महावीर पंवार ने बताया कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह जगह से मार्ग के हालात खराब हैं लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा और माही ने बताया कि यमुनोत्री धाम जाने वाला पैदल मार्ग जानकीचट्टी से लेकर यमुनोत्री तक खराब हैं और भंडैली गाड़ वाला पैदल मार्ग सबसे खस्ताहाल हैं।
मामले पर महावीर पंवार ने बताया कि सरकार और जिला प्रशासन यमुनोत्री धाम की व्यवस्थाओं को गंभीरता से नहीं लेती है यहांतक कि यमुनोत्री धाम का मुख्य पड़ाव पेयजल की समस्यायों से जूझ रहा है लेकिन सरकारी दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री ने 16.34 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, क्षेत्र के विकास के लिये की अनेक घोषणा।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:बड़कोट में आशा कार्यकत्रियों ने मांगो को लेकर दिया ज्ञापन

admin

थम नही रहा है कोरोना का कहर,24 घण्टे में 787 आये पॉजिटिव, 3 की हुई मौत

admin

You cannot copy content of this page