Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

22 जून तक कोविड कर्फ्यू, चारधाम दर्शन की शुरुआत पहले जनपद वासियों से कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के साथ,पढ़े पूरी खबर…

 देहरादून से अमित नौटियाल

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि इस सप्ताह के भीतर सरकार ने 15 से 22 जून तक छूट के दायरे को बढ़ा दिया है।
चार धाम यात्रा के लिये चमोली जनपद के लोगो को बद्रीनाथ ,रुद्रप्रयाग जनपद के लोगो को केदारनाथ, उत्तरकाशी जनपद के लोगो को गंगोत्री, यमुनोत्री दर्शन आर टी पी सी आर निगेटिव रिपोर्ट के साथ अनुमति दी गई।

राजस्व कोर्ट में 20 केस की सुनवाई के लिये खुलेंगे।
मिठाई की दुकान पांच दिन खुलेंगे।
शादी ,अंत्येष्ठि में 50 की संख्या को अनुमति लेकिन शादी मे आर टी पी सी आर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगा।

विक्रम ऑटो को चलाने की अनुमति दी गई।
ग्रामीण क्षेत्र में डीएम को बाजार खोलने के सम्बंध में अधिकार दिया गया।
प्रदेश के व्यापारियों की मांगों को देखते हुए राज्य सरकार ने इस दौरान 3 दिन व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति दी है। जिसके तहत 16, 18 और 21 जून को परचून ,जनरल मर्जेन्ट की दुकानों के साथ ही शराब समेत अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जाएंगे।
इसके अतिरिक्त 16 और 21 जून को स्टेशनरी और किताबों की दुकाने भी खुले रहेंगी। इन सबके अतिरिक्त कोरोना कर्फ्यू के दौरान जिन चीजों पर पहले से प्रतिबंध लगाए गए हैं उन सभी चीजों पर प्रतिबंध जारी रहेंगे।
22 जून के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी।

यमुनोत्री Express ब्यूरो

Related posts

पहाड़ों में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंतित व व्यथित हैं डॉ. के.पी.जोशी,मुख्यमंत्री को लिखा सुझाव भरा पत्र,आप भी पढ़े…..

admin

यमुनोत्री विधायक, डीएम, एसपी ने यमुनोत्री धाम यात्रा पड़ावों का स्थलीय निरीक्षण कर लिया ब्यवस्थाओं का जायजा

admin

बड़ी खबर। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने नगर पालिका बड़कोट की पेयजल समस्या के समाधान के लिये दिये 20लाख… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page