Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

21 वर्षीय पत्नी ने कुल्हाड़ी से की अपने पति की दर्दनाक हत्या, राजस्व पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी।।

बडकोट तहसील क्षेत्रान्तर्गत हिमरोल गाव में एक महिला ने अपने पति की धार दार कुल्हाड़ी से  मौत के घाट उतार दिया है।  सूचना मिलने के बाद राजस्व पुलिस को  मौके पर पहुँच महिला को हिरासत में ले लिया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  दो साल पहले प्रेम विवाह से इनकी शादी हुई थी।  राजस्व पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वंही राजस्व पुलिस हत्या में प्रयुक्त कुल्हड़ी की बरामगी का प्रयास में जुटी है।

राजस्व क्षेत्र दारासौं के हिमरौल गांव निवासी जसपाल (22) की दो साल पहले काजल के साथ शादी हुई थी। काजल (21) का मायका टिहरी जिले के कंडीसौड़ में है। जसपाल गांव में ही मजदूरी करता था।

सोमवार शाम को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि काजल ने अपने पति जसपाल के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसलीदार जगेंद्र चैहान रात को मौके पर पहुंच गए थे। राजस्व पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। महिला को साथ लाने के लिए रेगूलर पुलिस की महिला कांस्टेबल को गांव में बुलाया गया है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी में दुर्लभ वनस्पतियों का अनोखा रक्षाबंधन ब्रह्मकमल, देववृक्ष भोजपत्र और दिव्य सुगंध से युक्त केदारपाती इस बार रक्षा बंधन के पर्व पर भाई-बहन के स्नेह के अटूट बंधन का भी प्रतीक… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण 

admin

रवांई शरदोत्सव में वाद्य यंत्र प्रतियोगिता का मनमोहक आयोजन, मां भगवती टीम बड़कोट प्रथम…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page