Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्त्तरकाशी:मध्य रात्रि के बाद भूकंप से डोली धरती

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जनपद में मध्य रात्रि के बाद भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिससे लोग दहशत में आ गये !हालाँकि भूकंप से जनपद में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है !जिला आपदा परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार –भूकंप का समय रात्रि दो बजकर दो मिनट व तीव्रता 3.1 थी !
विवरण 16.11.2023
भूकंप का समय रात्रि- 02:02:10 IST
भूकंप की तीव्रता- 3.1
अक्षांश: 31.04 N
देशांतर: 78.23 E
गहराई: 05 किमी0

भूकंप का केंद्र बिंदु – तहसील मोरी अन्तर्गत सांकरी के सिंगतुर रेंज वन क्षेत्र में।

समस्त तहसील/थाना, चौकियों द्वारा दूरभाष पर ली गयी सूचनानुसार जनपद में जिला मुख्यालय व तहसील मोरी, पुरोला, बड़कोट क्षेत्र में भूकम्प के हल्का झटके महसूस किये गये व अन्य तहसील क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस नही हुये हैं। जिसमे वर्तमान समय मे किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जनपद में कुशलता हैं।

Related posts

यमुनोत्री यात्रा व्यवस्था को लेकर उठते सवाल आखिर कब जागेगी सरकार…. पढ़ें

Arvind Thapliyal

शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का संयोजन है योग- धामी

Jp Bahuguna

चार धाम यात्रा व्यवस्था की तैयारियों को लेकर डीएम और कप्तान ने लिया जायजा।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page