Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मौसम अलर्ट: चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, पंजीकरण भी रोका गया… पढ़ें खबर।

 

देहरादून । उत्तराखंड में भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए चारधाम यात्रा को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।

 

गढ़वाल मंडल आयुक्त एवं चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के आयुक्त आनंद स्वरूप ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार मौसम विज्ञान केंद्र और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) देहरादून की चेतावनी के बाद यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

 

आदेश की मुख्य बातें।

– यात्रा आज 26 सितंबर की दोपहर से लेकर 27 सितंबर 2026 तक पूरी तरह स्थगित रहेगी।

– गढ़वाल मंडल के सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

– मौसम सामान्य होने पर ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

– चारधाम यात्रा के नए पंजीकरण भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिए गए हैं।

Related posts

पर्यटन मंत्री के बेटे सुयश महाराज पत्नी टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी संग किया शहीद द्वार का लोकार्पण

admin

उत्तरकाशी : चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महासंघ के पडियार अध्यक्ष व उनियाल बने महासचिव

admin

उत्तरकाशी :पीएमजीएसवाई की सड़कों का निर्माण कार्य दिसंबर माह तक पूर्ण करें :माला राजयलक्ष्मी शाह

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page