Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर: लक्ष्मण सिंह भण्डारी बने उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष, शासन ने जारी किया आदेश… पढ़ें खबर।

 

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने जनपद उत्तरकाशी निवासी  लक्ष्मण सिंह भण्डारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। शासन के मंत्रिपरिषद अनुभाग द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार उन्हें ‘उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग’ में उपाध्यक्ष के पद पर नामित किया गया है।

मंत्रिपरिषद अनुभाग की ओर से जारी आदेश संख्या 587 (1)/14/1/1/XXI/2026 के अनुसार  भण्डारी की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

आदेश पर संयुक्त सचिव आलोक कुमार सिंह के हस्ताक्षर हैं। शासनादेश में कहा गया है कि श्री भण्डारी को मंत्रिपरिषद विभाग के कार्यालय ज्ञाप संख्या-205/14/1/XXI/2022 दिनांक 25 अप्रैल 2025 में उल्लिखित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिसका व्यय भार संबंधित विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।

साथ ही उनके कर्तव्य, दायित्वों, अधिकारों एवं सेवा अवधि के संबंध में संबंधित प्रशासनिक विभाग द्वारा पृथक से आदेश निर्गत किए जाएंगे।

बतादें कि लक्ष्मण सिंह भण्डारी पुत्र स्व. बचन सिंह भण्डारी, ग्राम जुणगा, तहसील डुण्डा, जनपद उत्तरकाशी के निवासी हैं। उनके मनोनयन पर समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
लक्ष्मण सिंह भंडारी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठन के विभिन्न पदों में रह चुके हैं।
उपाध्यक्ष ओबीसी आयोग राज्य मंत्री बनेने पर भंडारी ने शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री का आभार जताया और बताया कि वह जनता के सुख दुख और जनहित के लिए हमेशा खड़े रहेंगे।

Related posts

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर चकराता डिग्री कालेज में आयोजित हुए अनेक कार्यक्रम

admin

उत्तराखण्ड की धामी सरकार के सामने पांच बड़ी चुनौतियां,जानने के लिए पढ़े पूरी खबर…….

admin

पुलिस कर्मियों, पर्वतारोहियों, चिकित्सकों, पर्यावरण मित्रों एवं संस्थाओं को किया सम्मानित ,सीएम ने क्या दी सौगात पढ़े पूरी खबर…

admin

You cannot copy content of this page