Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी से दुःखद खबर: वयोवृद्ध नेता हरि सिंह राणा का निधन,पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने जताया गहरा शोक, कहा— सामाजिक जीवन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा….. पढ़ें खबर।

 

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक सक्रिय रहकर मार्गदर्शक की भूमिका निभाने वाले, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डुंडा एवं अध्यक्ष, अष्टादश महापुराण समिति उत्तरकाशी, वयोवृद्ध नेता आदरणीय हरि सिंह राणा के गोलोकधाम गमन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

उनके निधन पर पूर्व विधायक गंगोत्री विजयपाल सिंह सजवाण ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि हरि सिंह राणा जी का निधन उनके लिए व्यक्तिगत रूप से तथा पूरे उत्तरकाशी के सामाजिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

 सजवाण ने कहा, “हरि सिंह राणा हमारे लिए केवल एक वरिष्ठ नेता ही नहीं, बल्कि राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में सदैव मार्गदर्शन और स्नेह प्रदान करने वाले अभिभावक के समान थे। उनके साथ विभिन्न अवसरों पर बिताए आत्मीय क्षण, उनका सहज व्यक्तित्व, स्नेह और मार्गदर्शन सदैव मेरी स्मृतियों में जीवंत रहेगा।”

उन्होंने कहा कि हरि सिंह राणा ने अपने सार्वजनिक एवं सामाजिक जीवन में सदैव समाज को जोड़ने, सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करने का कार्य किया। उनके निधन से परिवार और उनके निकटजनों के साथ-साथ समूचे उत्तरकाशी के सामाजिक जीवन को गहरी क्षति हुई है।

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने शोक संतप्त परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

जिला निर्वाचन अधिकारी और व्यय प्रेक्षक ने जिला मुख्यालय पर स्थापित इंटीग्रेटिड कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण।

Arvind Thapliyal

*अपने वाद से पाये निजाद , 10 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक अदालत होगी आयोजित।*

admin

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस चलाया स्वच्छता अभियान… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page