Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम चमोली बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पुलिस कार्यवाही :महंगा पड़ा नाबालिग बेटे को वाहन देना, पुलिस ने सीज कर काटा 38,500/- रुपये का चालान

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव (IPS) के आदेशानुसार, जनपद क्षेत्रान्तर्गत नाबालिक वाहन चालकों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के दृष्टिगत गोपेश्वर थाना क्षेत्रान्तर्गत व0उ0नि0 दिनेश पंवार द्वारा वाहन संख्या UK 07 BX 6950 को रोक कर चैक किया गया तो पाया कि एक नाबालिक वाहन चालक चला रहा था ।
नाबालिक वाहन चालक के अभिभावक को थाने बुला कर नाबालिक को उनके सुपुर्द किया गया तथा नाबालिक वाहन चालक के अभिभावक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 38,500/- रु0 का चालान कर वाहन को सीज किया गया।
अभिभावक को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में अपने नाबालिक बच्चों को वाहन ना दे।
चमोली पुलिस का समस्त जनता से अनुरोध है कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें कोई भी नाबालिक वाहन चलाते हुए पाया जायेगा तो सम्बन्धित अभिभावक या वाहन स्वामी के विरूद्ध भी मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लाई जायेगी ।

Related posts

स्मृति शेष..त्रिवेंद्र सिंह पंवार: उत्तराखंड संघर्ष के योद्धा को भावभीनी विदाई…… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

लोकसभा चुनाव को लेकर विधानसभाओं में चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा: सत्येन्द्र राणा।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को माता मंगला ने हंस फाउण्डेशन की ओर से आपदा पीड़ितों की मदद के लिये प्रदान की 5 करोड़ की धनराशि 

admin

You cannot copy content of this page