Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय सतपुली में पहली बार हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का गठन, धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस… पढ़ें खबर।

सतपुली (पौड़ी गढ़वाल)। राजकीय महाविद्यालय सतपुली (खैरासैंण) में बुधवार को एक ऐतिहासिक पहल हुई। महाविद्यालय में पहली बार राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई का गठन किया गया और इसी उपलक्ष्य में प्रथम एनएसएस ओरिएंटेशन प्रोग्राम एवं एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. राकेश इस्टवाल, IQAC संयोजक डॉ. संजीव कुमार एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री मनवीर सिंह द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से एनएसएस लक्ष्य गीत का गायन किया।

 

स्वागत भाषण वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. कुमार विमल लखटकिया ने दिया। मुख्य ओरिएंटेशन लेक्चर में कार्यक्रम अधिकारी मनवीर सिंह (असि. प्रो. अर्थशास्त्र) ने PPT के माध्यम से छात्रों को NSS की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, प्रतीक चिन्ह और ध्येय वाक्य ‘मैं नहीं, आप’ (Not Me, But You) के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को 2 वर्ष में 240 घंटे नियमित सेवा और 7 दिवसीय विशेष शिविर करना अनिवार्य है, जिसके बाद विश्वविद्यालय स्तरीय प्रमाण पत्र मिलेगा जो करियर में अत्यंत लाभकारी होगा।

 

IQAC नोडल अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने युवाओं को सामाजिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य समाज कल्याण है और NSS व्यक्तित्व विकास का सर्वोत्तम माध्यम है।

 

अंत में NSS सहायक नीरज राणा ने सभी स्वयंसेवकों को निस्वार्थ सेवा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। मंच संचालन स्वयंसेविका रश्मि रावत (बी.कॉम तृतीय सेमेस्टर) ने किया।

 

परिसर में चला सफाई अभियान।

हॉल कार्यक्रम के तुरंत बाद NSS की पहली व्यावहारिक गतिविधि के तहत एक दिवसीय शिविर में नए स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में गाजर घास उन्मूलन एवं वृहद सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया। अंत में सभी को जलपान वितरित किया गया।

 

इस अवसर पर डॉ. संदीप कुमार, डॉ. सुरेखा घिल्डियाल, डॉ. किशोरी लाल, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. एच.के. सेमवाल, श्री विपिन चंद्र सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

नगर पालिका बड़कोट में सभी मंदिरों, धार्मिक स्थलों सार्वजनिक संस्थानों पर व्यापक स्वच्छता अभियान का आगाज, पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

पर्यटन विभाग में पंजीकृत होटल, रैस्टोरेंट व होम स्टे के कार्मिकों को राहत राशि वितरित की जानी हुई शुरू

admin

You cannot copy content of this page