Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कार्रवाई:नशे खिलाफ की उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई एक और तस्कर गिरफ्तार।

 

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल। उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 व मुहिम उदयन के तहत उत्तरकाशी पुलिस की अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध जंग लगातार जारी है। एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा अवैध नशे के सौदागरों की धर-पकड हेतु सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, एसओजी व एएनटीएफ की टीम को एक्टिव मोड़ पर रहते हुये तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन/धरासू प्रशांत कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक धरासू श्री प्रमोद उनियाल के नेतृत्व में धरासू पुलिस द्वारा सटीक जानकारी एकत्र कर देर रात्रि को चैकिंग अभियान चलाते हुये दैवीसौड़ के पास एक वाहन संख्या UK06 T 4373 (स्विप्ट डिजायर) से पप्पू सिंह नाम के व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। उक्त वाहन से कुल 18 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की गयी। मौके पर से वाहन उपरोक्त को सीज किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना धरासू पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

Related posts

बदहाली।सारीगाड़ कंडारी मोटर मार्ग बदहाल अधिकारीयों और नेताओं की सक्रियता पर उठे गंभीर सवाल और जिलाधिकारी के आदेश की अधिकारीयों ने निकाली हवा… पढ़ें खबर

Arvind Thapliyal

बड़कोट पम्पिंग पेयजल योजना मामला- बाबा बौखनाग देव मंदिर भाटिया गाँव में अर्जी लगाने पहुँचे आंदोलनकारी,जहां बाबा से पम्पिंग पेयजल योजना की सरकार से जल्द स्वीकृति एवं क्षेत्र में बारिश होने की गुहार लगाई गई।पढ़े पूरी खबर…

Team Yamunotri Express

राजनीतिक घटनाक्रम में विकास कार्य प्रभावित न हो – दीपक विजल्वाण

admin

You cannot copy content of this page