Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में गैस संकट से उपभोक्ता और व्यापारी परेशान, घंटों कतार में लगने के बाद भी नहीं मिल रही रिफिल,गैस की गाड़ी पहुंचते ही सिलेंडर लेने के लिए उमड़ रही भीड़, नौगांव एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर उपभोक्ता; व्यापार मंडल और जय हो ग्रुप ने दी आंदोलन की चेतावनी….. पढ़ें खबर।

 

 

 

बड़कोट। यमुनाघाटी के प्रमुख व्यापारिक नगर बड़कोट में इंडेन गैस की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और मिठाई कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गैस सिलेंडर के लिए लोगों को नौगांव स्थित एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं, जब गैस की गाड़ी बड़कोट क्षेत्र में पहुंचती है तो सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग जाती है। घंटों इंतजार के बाद भी कई उपभोक्ताओं को गैस रिफिल नहीं मिल पाती और उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है।

व्यापार मंडल महामंत्री सोहन गैरोला का आरोप है कि गैस आपूर्ति की व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई परिवारों को घरेलू कामकाज प्रभावित होने के साथ ही गैस सिलेंडर के लिए बार-बार नौगांव के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।

 

वहीं, चारधाम यात्रा के चलते बड़कोट क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और मिठाई की दुकानों में गैस की खपत सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी बढ़ जाती है। पर्याप्त कॉमर्शियल एवं प्रोफेशनल सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने से व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों का संचालन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें अपनी दुकानें छोड़कर घंटों गैस रिफिल की लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है, जिससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

 

सामाजिक चेतना की बुलंद आवाज जय हो ग्रुप और व्यापार मंडल बड़कोट के महामंत्री सोहन गैरोला ने गैस संकट को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी एवं संबंधित गैस एजेंसी को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।

 

उन्होंने कहा कि बड़कोट क्षेत्र में घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही व्यापारियों के लिए पर्याप्त, नियमित और सुचारु गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को घंटों कतार में खड़े होने और नौगांव के चक्कर लगाने से निजात मिल सके।

 

जय हो ग्रुप और व्यापार मंडल ने चेतावनी दी कि यदि गैस आपूर्ति व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो उपभोक्ताओं और व्यापारियों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर जिम्मेदार विभाग और गैस एजेंसी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Related posts

बड़ी खबर … कांग्रेस की दूसरी सूचि जारी ,रामनगर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत….पढ़े पूरी सूची…..

admin

राज्यमंत्री राजकुमार के भव्य स्वागत की तैयारी में भाजपा कार्यकर्ता व यमुनाघाटी की जनता,पढ़े पूरी खबर

Team Yamunotri Express

पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी के उपन्यास भवर का सीएम ने किया विमोचन

admin

You cannot copy content of this page