Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

रेखा इंदवाण को मिला तीलू रौंंतेली राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार,बाल विकास, पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित.. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

नौगांव । बाल विकास, पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए नौगांव प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र बजलाड़ी की कार्यकत्री श्रीमती रेखा इन्दवाण को प्रतिष्ठित तीलू रौतेली राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 8 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदान किया गया।

 

रेखा इन्दवाण की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है। ग्रामीणों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किया उल्लेखनीय कार्य

 

आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रूप में रेखा इन्दवाण ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, लगन और संवेदनशीलता के साथ किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े बच्चों के सर्वांगीण विकास, पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता और प्रारंभिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए।

 

इसके साथ ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े कार्यों में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। बच्चों और माताओं को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में भी उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे।

 

उनकी मेहनत, समर्पण और बेहतर कार्यशैली को राज्य स्तर पर मिली यह पहचान उनके उत्कृष्ट कार्यों का प्रमाण मानी जा रही है।

 

यमुना घाटी के लिए गौरव की उपलब्धि

 

रेखा इन्दवाण को राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलने पर क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह सम्मान केवल रेखा इन्दवाण की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यमुना घाटी, बजलाड़ी गांव और समस्त आंगनबाड़ी परिवार के लिए गौरव का विषय है। उनकी उपलब्धि से अन्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी अपने दायित्वों को और अधिक समर्पण एवं उत्साह के साथ निभाने की प्रेरणा मिलेगी।

 

रेखा इन्दवाण की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग इसे यमुना घाटी के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देख रहे हैं।

Related posts

पहाड़ी को काटकर निर्माण कार्य करने की तैयारी से स्थानीय ग्रामीणों ने जताई नाराजगी और मुख्यमंत्री से उचित कार्रवाई की उठाई मांग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :मास्टर प्लान के तहत हर्षिल किये जा रहे सौन्दर्यकरण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

admin

पौड़ी गढ़वाल:जिलाधिकारी ने कांवड़ियों के साथ 12 किमी पैदल चलकर लिया कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

admin

You cannot copy content of this page