Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग में नवप्रवेशी कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ… पढ़ें खबर।

 

 

 

कर्णप्रयाग।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालयीन वातावरण, शैक्षणिक व्यवस्था एवं विभिन्न छात्रहित सुविधाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 7 अगस्त 2026 को एक दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आर. ए. सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कविता पाठक द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम में NEP-2020 के नोडल अधिकारी डॉ. किरण कुमार पंत, सहायक प्राध्यापक, वाणिज्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख प्रावधानों पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बहुविषयक शिक्षा, क्रेडिट प्रणाली, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC), कौशल विकास, रोजगारपरक शिक्षा, नवाचार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डाला।

 

इस अवसर पर डॉ. कामना लोहनी, डॉ. महेन्द्र जोशी, डॉ. चंद्रपाल, डॉ. कीर्तिराम डंगवाल, डॉ. हरीश बहुगुणा, डॉ. इन्द्रेश पांडेय एवं डॉ. षष्टी बल्लभ मिश्रा, डॉ . शीतल देशवाल, नरेंद्र पंघाल, डॉ आर. सी. भट्ट, डॉ नंद लाल, डॉ नेहा तिवारी, डॉ दिशा शर्मा आदि ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास तथा महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय की विभिन्न समितियों एवं प्रकोष्ठों के प्रभारियों द्वारा विद्यार्थियों को छात्रहित में संचालित गतिविधियों एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई। एनसीसी, एनएसएस, रोवर-रेंजर, छात्रवृत्ति, करियर काउंसलिंग, उद्यमिता, परीक्षा,रेड क्रास, पुस्तकालय, योगा, समर्थ पोर्टल सहित विभिन्न समितियों की भूमिका एवं कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

 

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. आर. ए. सिंह ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक, बौद्धिक, सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय की सभी शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने तथा अनुशासन एवं नियमितता को अपने विद्यार्थी जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन जीवन से परिचित कराने के साथ-साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप ज्ञान, कौशल, नवाचार, रोजगारपरकता एवं समग्र व्यक्तित्व विकास के अवसरों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related posts

गंगोत्री विधानसभा के हर क्षेत्र के विकास और मूलभूत समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता -विजयपाल

admin

सीएम ने रवांई घाटी को फलपट्टी बनाने की घोषणा के साथ बर्नीगाड डिग्री कॉलेज की स्थापना.पढ़े पूरी खबर…….

admin

कर्णप्रयाग कालेज में छात्राओं ने गढ़भोज दिवस के मौके पर परोसे स्वादिष्ट उत्तराखंडी व्यंजन

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page