Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कुथनौर कस्बे में बंद पड़े शौचालय को लेकर उठे सवाल…. पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट। यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर कुथनौर कस्बे में जिला पंचायत उत्तरकाशी द्वारा निर्मित सार्वजनिक शौचालय बनने के करीब करीब चार महने से संचालित नहीं हो सका है। शौचालय पर ताले लटके होने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन कई लोगों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी जयराज बिष्ट और महाबीर पंवार ‘माही’ ने कहा कि चार महीने से कुथनौर में बना सार्वजनिक शौचालय बंद पड़ा है, उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी उत्तरकाशी से शौचालय को शीघ्र संचालित कराने और मार्ग को सुचारु कराने की मांग की है।

जयराज बिष्ट ने कहा कि जब शौचालय पर ताले ही लटके रहने हैं, तो इसके निर्माण का क्या लाभ। वहीं बलवीर लाल हलना ने कहा कि निर्माण के बाद से आज तक शौचालय का उपयोग शुरू नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। स्थानीय लोगों ने जनहित में इसे जल्द खोलने की मांग की है।

Related posts

यमुनोत्री एवं गंगोत्री मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री का जनपद आगमन पर की मुलाकात और मंदिर समिति ने धामों के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की व्यापक की सराहना, धामों की मर्यादा और महत्ता को कायम रखने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के विस्तार और सुरक्षा से संबंधित कार्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी नगरी में 108 श्रीमद भागवत महापुराण कथा का आयोजन 23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2024 तक होगा भव्य आयोजन।

Arvind Thapliyal

भक्तों ने किए आराध्य इष्टदेव रुद्रेश्वर महाराज के दर्शन

admin

You cannot copy content of this page